WWE में Roman Reigns के ब्रेक पर जाने के बाद The Bloodline के नए सदस्य को थमाई गई थी अहम जिम्मेदारी, अब आई खास प्रतिक्रिया

WWE सुपरस्टार को मिली नई जिम्मेदारी
WWE सुपरस्टार को मिली नई जिम्मेदारी

Tama Tonga Reacts New Bloodline Role: WWE सुपरस्टार टामा टोंगा (Tama Tonga) ने खुद को मिले एक नए खिताब और जिम्मेदारी को लेकर खुशी जताई है। रोमन रेंस (Roman Reigns) के फैक्शन के इस सदस्य को पिछले स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में पॉल हेमन (Paul Heyman) ने खिताब और जिम्मेदारी दी थी।

Ad

पॉल हेमन ने टामा टोंगा को इस नए ब्लडलाइन का राइट हैंड मैन बताया था। यह खिताब पहले जे उसो के नाम था, जब रोमन रेंस टीवी पर हेड ऑफ द टेबल के तौर पर नजर आते थे। इसके साथ ही टांगा लोआ को ब्लडलाइन का हिस्सा बनाया गया था। टामा टोंगा ने अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी खुशी जाहिर की है।

आप नीचे यह इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं:

WWE सुपरस्टार टामा टोंगा ने नई जिम्मेदारी पर जताई खुशी
WWE सुपरस्टार टामा टोंगा ने नई जिम्मेदारी पर जताई खुशी

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह नए राइट हैंड मैन हैं। टामा टोंगा को अभी WWE के मेन रोस्टर का हिस्सा बने हुए महज 2 महीने ही हुए हैं। उन्होंने अपनी एंट्री के साथ ही जिमी उसो पर हमला कर दिया था। इसके कारण वह चोटिल हो गए थे। उन्होंने हाल में ही King of the Ring टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, जहां वह सेमीफाइनल तक गए थे।

Ad
Ad

WWE सुपरस्टार टामा टोंगा पर हाल में SmackDown के दौरान हमला हुआ था

टामा टोंगा हाल में हुए SmackDown के दौरान जब अपने पार्टनर्स के साथ खुशी मना रहे थे, तो उसी समय केविन ओवेंस ने रिंग में एंट्री करके उनपर हमला किया था। इस हमले के बाद जब ब्लडलाइन ने पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन पर अटैक करना चाहा, तो उसी समय स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स रिंग में आ गए थे। उन्होंने भी ब्लडलाइन पर अटैक किया था।

केविन ओवेंस की द ब्लडलाइन के साथ एक स्टोरी चल रही है। इसी कड़ी में वह रिंग में आए थे और उन्होंने अपने विरोधियों पर अटैक किया था। यह अटैक इतना अच्छा था कि फैंस खुशी से झूम उठे थे। यह बात और है कि इसमें ब्लडलाइन एक कदम आगे था। यह देखना दिलचस्प होगा कि केविन और द ब्लडलाइन की यह स्टोरी आने वाले समय में फैंस को कौन से नए और बेहतरीन पल दिखाएगी और क्या इसका अंत किसी की वापसी से होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications