WWE में The Undertaker की WrestleMania स्ट्रीक खत्म करने को लेकर उभरते रेसलर ने किया दावा, कहा उन्हें ये काम करना चाहिए था

Pankaj
WWE में The Undertaker की स्ट्रीक को लेकर जानकारी
WWE में The Undertaker की स्ट्रीक को लेकर जानकारी

Blue Kane: द अंडरटेकर (The Undertaker) की रेसलमेनिया (WrestleMania) स्ट्रीक शायद आधुनिक समय की प्रो रेसलिंग में सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। बहुत कम सुपरस्टार्स इसकी बराबरी कर पाए हैं और जब WrestleMania 30 में ये आखिरकार खत्म हुई, तो अधिकांश फैंस को इस पर भरोसा नहीं हुआ। अब नए वायरल रेसलर ब्लू केन (Blue Kane) ने दावा किया है उन्हें ये काम करना चाहिए था।

अंडरटेकर ने WrestleMania में लगातार 21 मैचों में जीत दर्ज की थी, वो कभी WWE के सबसे बड़े मंच पर नहीं हारे। उन्होंने मेनिया में कई ऐतिहासिक मैच लड़े। इसी कारण से उन्होंने अपना नाम महान रेसलर्स की लिस्ट में डाला।

WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने टेकर की इस ऐतिहासिक स्ट्रीक को खत्म किया था। मैच के दौरान टेकर को चोट भी लगी थी और अंत में उन्हें पिन कर दिया गया, यह देखकर सभी हैरान रह गए थे। WrestleMania में आजतक अंडरटेकर को सिर्फ लैसनर और रोमन रेंस ही हरा पाए हैं।

अब ब्लू केन ने सुझाव दिया है कि उन्हें WrestleMania में टेकर को हराना चाहिए था, ना कि ब्रॉक लैसनर को। एक ट्वीट पर पूछा गया था कि लैसनर के अलावा किसने टेकर की स्ट्रीक खत्म करनी चाहिए थी। ब्लू केन ने अपना नाम लिया।

WWE रिंग में The Undertaker का अब नहीं दिखेगा जलवा

अंडरटेकर ने कुछ साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। अपनी स्ट्रीक को लेकर कई बार वो भी बयान दे चुके हैं। वो कह चुके हैं कि उनकी स्ट्रीक रोमन रेंस को खत्म करनी चाहिए थी। लैसनर का पहले से ही रेसलिंग में बहुत बड़ा नाम हैं, अगर वो इस स्ट्रीक को खत्म नहीं भी करते तो कुछ फर्क नहीं पड़ता। रेंस अगर ये कारनामा करते तो शायद फेस के रूप में वो बड़े सुपरस्टार बन सकते थे। खैर पिछले तीन साल से रेंस अब तगड़ा काम रिंग में कर रहे हैं। हील के रूप में उनका अलग ही काम सभी को नज़र आ रहा है। चैंपियन के रूप में उन्हें हजार दिन से ज्यादा हो गए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications