WWE के सुपरस्टार बॉबी लैश्ले को अब धीरे धीरे रॉ (Raw) में अच्छा पुश मिल रहा है और उनके साथ खास भूमिका MVP निभा रहे हैं। MVP अब बॉबी लैश्ले की मदद कर रहे हैं जिससे उनको रॉ (Raw) में फायदा मिले। अब सामने आया है कि ये सुझाव लैश्ले को ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन ने उन्हें दिया था।WWE में बॉबी लैश्ले को मिल रहा है पुशबॉबी लैश्ले ने बताया कि पहले MVP के लिए असली प्लान था कि वो शो को होस्ट करेंगे। जिसके बाद पॉल हेमन ने हमारे इतिहास को देखते हुए ये सुझाव सामने रखा जिससे वो दोनों एक साथ काम कर सके। जिसके बाद वो और MVP एक साथ काम करने लगे।Likewise brotha 🤛🏾 https://t.co/vwNaowO9VH— Bobby Lashley (@fightbobby) June 18, 2020डी वोन डडली के पोडकास्ट में बॉबी लैश्ले ने दस्तक दी और बताया कि उनके और MVP की टीम के पीछे पॉल हेमन का मास्टरमाइंड था। लैश्ले ने ये भी बताया कि वो काफी खुश है क्योंकि उन्हें अपने दोस्त के साथ काम करने का मौका मिला।हम लोग पहले भी साथ काम कर चुक हैं। ये काफी मजेदार है कि मैं फिर से उनके साथ काम कर रहा हूं। हम दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। मुझे मौका मिला कि मैं उनके साथ काम कर पाया। जब MVP आए थे मुझे लगा कि वो सिर्फ शो करेंगे लेकिन अब वो मेरे साथ है।Same destination. Different path. The #AllMighty isn’t done yet. Not by a longshot. @WWE #WWERaw pic.twitter.com/jVxXr6UaZZ— Bobby Lashley (@fightbobby) June 17, 2020जब से बॉबी लैश्ले की जोड़ी MVP के साथ दिखाई जा रही है ,तभी से उन्हें पुश मिल रहा है। ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ लैश्ले को WWE चैंपियनशिप मैच दिया गया। लाना के साथ लगभग लैश्ले की स्टोरीलाइन खत्म हो गई है लेकिन MVP अच्छे तरीके से लैश्ले का साथ दे रहे हैं।ये भी पढ़ें-5 WWE सुपरस्टार्स जो अंडरटेकर के रिटायरमेंट लेने से पहले उनके खिलाफ लड़ना चाहते थेबॉबी लैश्ले अब यूएस चैंपियनशिप की पिक्चर में शामिल हो गए हैं लेकिन लैश्ले कई बार बोल चुके हैं कि उनको WWE में सिर्फ ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ा है। खैर, पॉल हेमन ने काफी लोगों का करियर WWE में बनाया है लेकिन अब देखना होगा कि लैश्ले का करियर WWE में कैसे आगे जाता है।