Royal Rumble 2022: Brock Lesnar को हराकर WWE चैंपियन बनने के बाद Bobby Lashley की पहली प्रतिक्रिया ट्विटर के जरिए सामने आई

WWE Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर को मिला बड़ा धोखा
WWE Royal Rumble 2022 में ब्रॉक लैसनर को मिला बड़ा धोखा

WWE Royal Rumble 2022 में फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज मिले। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अपनी WWE चैंपियनशिप को बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के खिलाफ हार गए। हालांकि रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन की वजह से लैसनर ने अपनी चैंपियनशिप गंवाई। लैश्ले WWE के नए चैंपियन बन गए। लैश्ले ने पिछले साल भी WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। WWE चैंपियन बनने के बाद लैश्ले ने शानदार संदेश भी लैसनर को दिया। लैश्ले ने ट्विटर के जरिए सिर्फ दो शब्द लैसनर के लिए कहे। बॉबी लैश्ले ने तंज कसते हुए Brock who? लिखा।

WWE Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस और पॉल हेमन का हुआ रीयूनियन

दरअसल ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले ने फैंस को अच्छा मैच दिया। शुरूआत में बॉबी लैश्ले काफी भारी लैसनर के ऊपर पड़े लेकिन बाद में लैसनर ने बॉबी लैश्ले की हालत खराब कर दी। लैसनर ने शानदार सुपलैक्स लैश्ले को मारे और उन्हें धराशाई कर दिया। इस बीच लैसनर ने शानदार एफ-5 भी लैश्ले को दिया लेकिन इसमें रेफरी भी चोटिल हो गए। लैसनर ने लैश्ले को पिन कर दिया था लेकिन रेफरी मौजूद नहीं थे। लैसनर जब खड़े हुए तब रोमन रेंस ने जबरदस्त स्पीयर उन्हें मार दिया।

रोमन रेंस ने इसके बाद पॉल हेमन से WWE चैंपियनशिप मांगी। पॉल हेमन ने लैसनर को धोखा देकर रोमन रेंस को WWE टाइटल दे दिया। लैसनर के ऊपर रोमन रेंस ने WWE टाइटल से हमला कर दिया। लैश्ले ने इसका फायदा उठाया और पिन करते हुए WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। लैसनर और रोमन रेंस की राइवलरी अब आगे बढ़ेगी। बॉबी लैश्ले को अब WWE चैंपियनशिप के लिए कौन चुनौती देगा ये देखने वाली बात होगी।

मेंस रंबल मैच के विजेता भी ब्रॉक लैसनर रहे। लैसनर ने 30वें नंबर पर एंट्री की और ड्रू मैकइंटायर को एलिमिनेट करते हुए जीत हासिल कर ली। लैसनर अब शायद रोमन रेंस को चुनौती देंगे। रोमन रेंस और पॉल हेमन को इस बात से जरूर झटका लगा होगा। WWE ने काफी अच्छा काम इस इवेंट में किया। फैंस को कुछ अच्छे सरप्राइज भी देखने को मिले। अब देखना होगा कि लैसनर का अगला कदम क्या होगा।

Quick Links