ट्विटर पर बॉलीवुड से जुड़ी इन हस्तियों को फॉलो करते हैं WWE सुपरस्टार्स 'द सिंह ब्रदर्स'

द सिंह ब्रदर्स बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ
द सिंह ब्रदर्स बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ

# सुनील ग्रोवर

Ad
सुनील ग्रोवर
सुनील ग्रोवर

सुनील ग्रोवर ना केवल एक एक्टर बल्कि कॉमेडियन भी हैं। 'द कपिल शर्मा शो' में गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी के किरदार से वो फेमस हुए थे। आपको याद दिला दें कि उनका बॉलीवुड डेब्यू 1998 में आई फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से हुआ था और उसके बाद वो कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। ट्विटर पर उनकी फैन फॉलोइंग 5.3 मिलियन से भी अधिक है।

Ad

यह भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ब्रॉक लैसनर WWE में कभी नहीं हरा पाए

# फरहान अख़्तर

फरहान अख़्तर
फरहान अख़्तर

फरहान अख़्तर मौजूदा समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड हस्तियों में से एक हैं। वो एक्टर हैं, गायक हैं, कुछ फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी कर चुके हैं। वो 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' से लेकर 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। ट्विटर पर फरहान को 12.1 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो का रहे हैं।

Ad

# रंगनाथन (आर) माधवन

रंगनाथन माधवन
रंगनाथन माधवन

आमतौर पर इन्हें आर माधवन के नाम से भी जानते हैं, उनका बॉलीवुड डेब्यू तो साल 1996 में ही हो चुका था लेकिन 2001 में आई 'रहना है तेरे दिल में' से उन्हें इस इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली। उसके बाद तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे, जिनमें से '3 इडियट्स' भी एक रही। ट्विटर पर माधवन को 2.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications