"विंस मैकमैहन के लिए अंडरटेकर हमेशा स्पेशल रहे हैं और दोनों के बीच आपस में बहुत प्यार हैं"

सर्वाइवर सीरीज में इस बार अंडरटेकर का फाइनल फेयरवेल हुआ था। काफी भावुक पल ये था। अंडरटेकर के इस फेयरवेल में कई WWE दिग्गज शामिल हुए थे। विंस मैकमैहन ने भी अंडरटेकर को लेकर काफी इमोशनल प्रोमो दिया था।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़

अंडरटेकर और विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी बात

हाल ही में हॉल ऑफ फेम पॉडकास्ट में WWE दिग्गज बुकर टी ने अंडरटेकर के फेयरवेल को लेकर बड़ा बयान दिया। बुकर टी भी गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। बुकर टी ने विंस मैकमैहन के इमोशनल रिएक्शन को लेकर बात कही। उन्होंंने कहा,

मेेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। मैं भी एक रेसलिंग कंपनी में रहा हूं। मुझे पता है कि मैंने जो भी यहां पर किया एक दिन दूसरे वो ही मेरे लिए करेंगे और मुझे इस तरह का सम्मान देंगे। विंस मैकमैहन के लिए टेकर हमेशा खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। विंस मैकमैहन का एक कंधा अंडरटेकर ही है। इसका मतलब बहुत कुछ होता है। युद्ध में हमेशा एक गॉय चाहिए होता है जो लीड करता है।विंस मैकमैहन ने अंडरटेकर, स्टोन कोल्ड, द रॉक के साथ मिलकर ये किया है। विंस मैकमैहन अभी भी हमेशा लीड करते हैं और शीप को आगे ले जाने की कोशिश करते हैं
जब आप इस तरह का काम करते हो तो आपके पीछे बहुत लोग खड़े होते हैं। विंस के साथ कई लोग खड़े हुए है। इनमें काफी प्यार आपस में है। बिजनेस के अलावा हमेशा कुछ अलग मोमेंट भी यहां पर दिखाई दिए है। विंस मैकमैहन के लिए अंडरटेकर हमेशा स्पेशल रहे हैं। दोनों का आपस में लगाव भी काफी तगड़ा रहा है।

सर्वाइवर सीरीज में अंडरटेकर को लेकर विंस मैकमैहन ने भी भावुक कर देने वाला प्रोमो दिया था। और ये पल पूरी दुनिया के लिए काफी खास रहा था। अंडरटेकर अब शायद ही रिंग में नजर आएंगे। लेकिन फैंस चाहते हैं कि अभी भी वो एक मैच के लिए अंतिम बार रिंग में जरूर आए। वैसे अंडरटेकर ये बात कह चुके हैं कि वो अब रिंग में नजर नहीं आएंगे। अंडरटेकर अब बैकस्टेज नए टैलेंट्स के साथ काम करना चाहते हैं। कुछ टाइम बाद ये चीज होने वाली भी है। इससे बहुत फायदा नए सुपरस्टार्स को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: WWE द्वारा SmackDown में की गई 3 बड़ी गलतियां जिसने शो का मजा पूरी तरह से किरकिरा किया

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications