WWE द्वारा ड्रू मैकइंटायर और शार्लेट फ्लेयर को SmackDown में ड्राफ्ट करने से खुश हुआ दिग्गज, कहा- बहुत बड़ी डील

WWE SmackDown में नजर आएंगे मैकइंटायर और शार्लेट फ्लेयर
WWE SmackDown में नजर आएंगे मैकइंटायर और शार्लेट फ्लेयर

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में अब ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) नजर आएंगे। इससे पहले रेड ब्रांड में दोनों ने अपना जलवा दिखाया। ड्राफ्ट के दौरान दोनों के ब्रांड में बदलाव कर दिया गया। WWE दिग्गज बुकर टी (Booker T) ने इस बात पर खुशी जताई है। बुकर टी ने कह दिया कि इन दोनों का ब्लू ब्रांड में जाना बहुत बड़ी बात हैं और ब्लू ब्रांड के लिए ये बहुत बड़ी डील होगी।

Ad

WWE दिग्गज बुकर टी ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE ड्राफ्ट में इस बार काफी सरप्राइज देखने को मिले। ब्लू ब्रांड में कई नए सुपरस्टार्स की एंट्री हुई। सबसे बड़ा नाम इसमें पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर और 12 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर का हैं। हॉल ऑफ फेम पॉडकास्ट में बात करते हुए बुकर टी ने फ्लेयर और मैकइंटायर को लेकर बड़ा बयान दिया। बुकर टी ने कहा,

फॉक्स के लिए ये बहुत बड़ी डील है। पिछले साल महामारी के दौरान मैकइंटायर ने अपने आप को साबित कर दिया है। ब्लू ब्रांड के लिए मैकइंटायर बहुत बड़ी चीज हैं। मैकइंटायर को हमेशा पुश दिया सकता है और वो उस तरह का काम करते हैं। मैकइंटायर के इंटरनेशनल फैंस भी हैं और सभी उन्हें देखना पसंद करते हैं।
फॉक्स के लिए शार्लेट फ्लेयर का बहुत बड़ा रोल रहेगा। फ्लेयर के बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अपने आप को हमेशा साबित किया हैं। ब्लू ब्रांड के टेबल पर उनका बहुत बड़ा नाम और रोल रहेगा। मैकइंटायर और फ्लेयर का ब्लू ब्रांड में आना बहुत बड़ी डील होगी।

youtube-cover

मैकइंटायर कह चुके हैं कि वो जल्द ही रोमन रेंस को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतेंगे। रोमन रेंस और मैकइंटायर की राइवलरी हर कोई देखना चाहता है। WWE ने जरूर इसके लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा। अब देखना होगा कि दोनों के बीच राइवलरी की शुरूआत कब होगी। फ्लेयर का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम हैं। 12 बार वो वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल कर चुकी हैं। ब्लू ब्रांड में भी उनकी धाक हमेशा रहेगी। ये ही बात WWE दिग्गज बुकर टी ने भी कही और वो इस बात से काफी खुश नजर आए।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications