WWE SmackDown ऑफ-एयर के बाद Roman Reigns की ब्लडलाइन को मिला मॉन्स्टर का साथ, दुश्मनों को चटाई धूल

WWE
WWE SmackDown के बाद हुआ शानदार मैच (Photo: WWE.com)

Braun Strowman And Sami Zayn Save Jey Uso: साल 2024 का WWE SmackDown का अंतिम एपिसोड जबरदस्त रहा। काफी बवाल देखने को मिला। नई ब्लडलाइन ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और उनके साथियों ने सैमी ज़ेन और ब्रॉन स्ट्रोमैन की हालत खराब की। वहीं मेन इवेंट में कोडी रोड्स और केविन ओवेंस का सैगमेंट हुआ। दोनों के बीच Royal Rumble 2025 के लिए लैडर मैच का ऐलान कर दिया गया है। खैर शो ऑफ-एयर होने के बाद भी धमाकेदार एक्शन जारी रहा।

Ad

जे उसो शो में मौजूद नहीं थे लेकिन उन्होंने डार्क मैच में चैड गेबल के खिलाफ जबरदस्त मैच लड़ा। दोनों स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में रोमन रेंस के भाई जे की जीत हुई। हालांकि, इससे पहली कि वो एरीना छोड़कर जाते, सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर अटैक किया। जे को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ क्योंकि सैमी ज़ेन और 175 किलो के ब्रॉन स्ट्रोमैन उन्हें बचाने आ गए। बेबीफेस स्टार्स ने नई ब्लडलाइन को बिल्कुल भी हावी नहीं होने दिया। ऐसा लग रहा है कि अब असली ब्डलाइन के सदस्यों की मदद का बेड़ा स्ट्रोमैन ने उठा लिया है।

Ad

SmackDown के एपिसोड में सैमी ज़ेन का मुकाबला कार्मेलो हेज के साथ हुआ था। दोनों ने फैंस को अच्छा मुकाबला दिया। हालांकि, हेज बीच मैच में बैकस्टेज चले गए थे जहां ब्रॉन स्ट्रोमैन ने उनका पीछा किया। वहीं रिंग में सैमी को नई ब्लडलाइन ने अपना निशाना बनाया। ज़ेन को बचाने के लिए स्ट्रोमैन आए लेकिन सफलता नहीं मिली। सैमी और ब्रॉन को सोलो सिकोआ ने खतरनाक समोअन स्पाइक से धराशाई कर दिया।

Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में होगा रोमन रेंस का मैच

सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ने Raw के एपिसोड में भी जे उसो और सैमी ज़ेन के ऊपर हमला किया था। 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू शो होगा। वहां पर सोलो की टक्कर ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन रेंस से होगी। इससे पहले सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर खूब बवाल मचा दिया है। वो रेंस को हराने की धमकी भी दे चुके हैं। हालांकि, रेंस की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications