WWE से रिलीज होने के बाद पहली बार अब ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) नजर आएंगे। Qatar Pro Wrestling SuperSlam 3 इवेंट के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन को बुक कर दिया गया है। जून में WWE ने स्ट्रोमैन को रिलीज कर दिया था और इसके बाद फैंस काफी नाराज नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इसके बाद लगातार स्ट्रोमैन एक्टिव नजर आए। अभी तक स्ट्रोमैन ने अपने रेसलिंग फ्यूचर को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया था।WWE से जाने के बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन पहले इवेंट में लेंगे हिस्साLucha Libre Online ने इस खबर का सबसे पहले खुलासा किया। खबर के अनुसार QPW's SuperSlam 3 इवेंट में WWE से रिलीज होने के बाद पहली बार स्ट्रोमैन नजर आएंगे। ये बहुत ही बड़ी खबर फैंस के लिए आई।स्ट्रोमैन ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया था कि वो कुछ बड़ा ऐलान करेंगे। शायद ये ही खुलासा स्ट्रोमैन को लेकर होने वाला था। दोनों पार्टियों के बीच ऑफिशियल कॉन्ट्रैक्ट सितंबर 2021 में साइन किया जाएगा।#كل_عام_وانتم_بخير #عيدكم_مبارك pic.twitter.com/sOMfLA1PUo— QPW (@QPWrestling) July 20, 2021वैसे स्ट्रोमैन के फैैस के लिए ये बहुत अच्छी खबर सामने आई। इस इवेंट में ब्रेट हार्ट, बुकर टी, स्टिंग, एरिक बिशफ और जॉन मोक्सली भी नजर आएंगे। हाल ही में कुछ अफवाहें सामने आई कि WWE में स्ट्रोमैन की वापसी हो सकती है। इसके अलावा AEW की भी स्ट्रोमैन के ऊपर नजरें होंगी। अगर स्ट्रोमैन AEW में जाएंगे तो फिर WWE के लिए ये बहुत बड़ा झटका होगा।हाल ही में मार्क हेनरी भी स्ट्रोमैन की तारीफ कर चुके हैं और उन्होंने AEW में उनकी एंट्री के बारे में भी बयान दिया था। स्ट्रोमैन को जब WWE से निकाला गया तब किसी को इस बात पर भरोसा नहीं हुआ। फैंस ने WWE के ऊपर इस चीज को लेकर कई तरह के आरोप लगाए। स्ट्रोमैन को खुद इस बात पर विश्वास नहीं हुआ था। स्ट्रोमैन ने इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के अनोखे मैसेज किए और दिग्गजों पर भी आरोप लगाए।