पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) ने ट्वीट के जरिए NXT सुपरस्टार रेचेल गोंजालेज (Raquel Gonzalez) की जमकर तारीफ की। WWE ने इस साल जून में ब्रॉन स्ट्रोमैन को कंपनी से रिलीज कर दिया था। इसके बाद काफी बवाल देखने को मिला था। WWE का ये निर्णय किसी को भी अच्छा नहीं लगा था। WWE से जाने के बाद भी ब्रॉन स्ट्रोमैन का मौजूदा प्रोडक्ट के ऊपर ध्यान रहता है। अपने साथियों को लेकर लगातार ब्रॉन स्ट्रोमैन ट्वीट करते रहते हैं।पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने NXT सुपरस्टार रेचेल गोंजालेज को लेकर किया ट्वीट रेचेल गोंजालेज और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने रियल लाइफ में एक-दूसरे को काफी डेट किया। दोनों ने सोशल मीडिया पर भी काफी तस्वीरें पोस्ट की। WWE NXT ने हाल ही में रेचेल गोंजालेज को लेकर ट्वीट किया। स्ट्रोमैन ने भी इसके बाद रेचेल गोंजालेज की जमकर तारीफ की। स्ट्रोमैन ने कहा कि रेचेल गोंजालेज की बैक ने ही NXT को जीवित रखा है। स्ट्रोमैन ने इसके बाद भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि 97 प्रतिशत मेंस से बड़ी रेचेल गोंजालेज हैं। इस ट्वीट के जरिए स्ट्रोमैन ने बता दिया कि गोंजालेज बहुत बड़ी सुपरस्टार हैं।Adam Scherr@Adamscherr99The back that carries #Nxt #ShesBiggerThan97percentOfTheMen twitter.com/wwenxt/status/…WWE NXT@WWENXTBIG MAMI COOL#WWENXT @RaquelWWE8:31 AM · Dec 29, 202164731BIG MAMI COOL#WWENXT @RaquelWWE https://t.co/BPcZaCOPxCThe back that carries #Nxt #ShesBiggerThan97percentOfTheMen twitter.com/wwenxt/status/…गोंजालेज और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने कई बार वर्कआउट साथ में किया। स्ट्रोमैन की फिजिक इस समय शानदार हो गई है। गोंजालेज की फिजिक भी जबरदस्त लग रही है। NXT में गोंजालेज से सभी प्रभावित रहते हैं। गोंजालेज ने भी अपनी फिजिक पर काफी मेहनत की है। पिछले पांच साल से गोंजालेज WWE में काम कर रही है। काफी कम समय में उन्होंने अच्छी सफलता हासिल कर ली। आने वाले समय में उनकी एंट्री मेन रोस्टर में भी हो सकती है। ब्रॉन स्ट्रोमैन ने WWE से रिलीज होने के बाद अभी तक किसी कंपनी में डेब्यू नहीं किया। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने रिंग में वापसी जरूर टीज की है। अगले साल ही अब स्ट्रोमैन किसी कंपनी में अपना डेब्यू करेंगे। AEW की तरफ स्ट्रोमैन रूख कर सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर AEW को बहुत फायदा होगा। AEW के मालिक टोनी खान की नजरें भी ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर जरूर होंगी।