WWE से निकाले गए Braun Strowman ने मौजूदा Superstar को उनके जन्मदिन पर भेजा खास संदेश

Pankaj
पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन का खास संदेश
पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन का खास संदेश

Braun Strowman: पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) ने इस बार इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्त एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) को एक खास संदेश भेजा है। ये संदेश उन्होंने एलेक्सा ब्लिस के बर्थडे पर दिया। WWE में अब ब्रॉन स्ट्रोमैन काम नहीं करते हैं। WWE में एलेक्सा ब्लिस और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने साथ में बहुत काम किया। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। अभी भी दोनों एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। हाल ही में एलेक्सा ब्लिस की शादी हुई थीं। ब्रॉन स्ट्रोमैन भी उनकी शादी में मौजूद थे।

पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन ने किया खास ट्वीट

WWE Mixed Match Challenge टूर्नामेंट में इन दोनों ने साथ में काम किया था। दोनों फाइनल नहीं जीत पाए लेकिन चर्चा में हमेशा बने रहे। इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बहुत अच्छी लगी थी। स्ट्रोमैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर एलेक्स ब्लिस की शादी की हैं। स्ट्रोमैन ने एलेक्सा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उन्हें इस दुनिया का सबसे अच्छा इंसान बताया।

ब्रान स्ट्रोमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी
ब्रान स्ट्रोमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी

ब्रान स्ट्रोमैन ने WWE में शानदार काम किया था। साल 2017 के बाद कंपनी ने उन्हें पुश भी दिया। लगातार वो टाइटल पिक्चर में रहे लेकिन चैंपियन नहीं बन पाए। साल 2020 ब्रॉन स्ट्रोमैन के लिए शानदार रहा था। उन्होंने मेनिया में गोल्डबर्ग को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। ये यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन भी ब्रॉन स्ट्रोमैन का शानदार रहा था। ब्रे वायट ने स्ट्रोमैन को हराकर उनका चैंपियनशिप रन खत्म किया था।

यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद भी ब्रॉन स्ट्रोमैन लगातार टाइटल पिक्चर में शामिल रहे थे। WWE चैंपियनशिप जीतन के लिए उन्होंने बहुत जोर लगाया। हालांकि कंपनी ने उन्हें अचानक रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। इसके पीछे का कारण आजतक किसी को पता नहीं चल पाया। ब्रॉन स्ट्रोमैन के रिलीज के बाद फैंस बहुत गुस्से में आ गए थे। WWE के ऊपर कई तरह के आरोप फैंस ने लगाए। स्ट्रोमैन इस समय अपनी खुद की कंपनी में काम कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।