WWE Royal Rumble 2023 से पहले Braun Strowman ने अपने लुक में किया बदलाव, खतरनाक बॉडी बनाकर अन्य रेसलर्स को डराया

Pankaj
WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन को लेकर बड़ी खबर

Braun Strowman: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहेगा। रेड ब्रांड की 30वीं सालगिरह यहां मनाई जाएगी। कई दिग्गज इस शो में नज़र आएंगे। इसके बाद ब्लू ब्रांड का एपिसोड भी तगड़ा होगा। 28 जनवरी को WWE का बड़ा शो रॉयल रंबल (Royal Rumble) होगा। इस इवेंट से पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) ने अपनी फीजिक में बदलाव किया है।

WWE सुपरस्टार Braun Strowman ने पोस्ट की खास तस्वीर

ब्रॉन स्ट्रोमैन का कुछ दिन पहले गुंथर के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में स्ट्रोमैन की हार हुई थी। स्ट्रोमैन ने बाद में मेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया। साल 2023 के पहले बड़े इवेंट के लिए ब्रॉन तैयार हो गए है। उन्होंने अपनी शानदार तस्वीर पोस्ट की। जबरदस्त बॉडी उनकी इसमें दिख रही है। वैसे पिछले कुछ समय से स्ट्रोमैन ने अपनी फीजिक में बहुत बदलाव किया है। अब वो बिल्कुल ही अलग शेप में नज़र आ रहे हैं।

साल 2021 में कंपनी ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को रिलीज कर दिया था। इसके बाद सभी चौंक गए थे। हालांकि इससे पहले ब्रॉन का WWE रन शानदार रहा था। यूनिवर्सल चैंपियनशिप उन्होंने साल 2020 में अपने नाम की थी। कुछ बड़े मैचों का वो हिस्सा रहे थे। बहुत कम समय में उन्होंने अपना बड़ा नाम बना लिया था। पिछले साल उनकी दोबारा वापसी कंपनी में हुई। हालांकि अभी तक उन्हें बड़ा पुश नहीं मिला। पहले कहा जा रहा था कि रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी शुरू होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वापसी के बाद उनका पहला बड़ा और अच्छा मैच ओमोस के साथ हुआ था। दोनों के बीच WWE Crown Jewel 2022 इवेंट में तगड़ा मुकाबला हुआ था। इस मैच में स्ट्रोमैन ने शानदार जीत हासिल की थी। इसके बाद गुंथर के साथ स्ट्रोमैन की राइवलरी रही। हालांकि वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे। खैर अब उनकी नजरें मेंस रॉयल रंबल जीतने पर होंगी। वो इस मुकाबले को जीतकर रोमन रेंस को टाइटल के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links