WWE ने ब्रे वायट के पिता को कंपनी से बाहर निकाला, मेन रोस्टर से एक और दिग्गज की हुई छुट्टी

WWE ने अप्रैल के महीने में 30 से ज्यादा लोगों को कंपनी से निकाला था। और ये सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। 36 साल से WWE में काम कर रहे हॉल ऑफ फेमर जेराल्ड ब्रिस्को को कंपनी ने निकाल दिया है। इसके अलावा दो और दिग्गज हैं जिन्हें कंपनी ने निकाला है। WWE प्रोड्यूसर माइक रोटुंडा और सारा स्टॉक को भी कंपनी ने निकाल दिया है।

Ad

ये भी पढ़ें: 4 मौके जब रोमन रेंस को WWE में धोखे से बुरी तरह मारा गया

WWE दिग्गजों की छुट्टी

माइक रोटुंडा को भी WWE ने निकाल दिया है। वो दिग्गज इस कंपनी के रहे हैंं। ब्रे वायट और बो डैलस के पिताजी माइक रोटुंडा हैं।साल 2006 से वो यहां पर एक प्रोड्यूसर के रूप में काम कर रहे थे। रोटुंडा का रेसलिंग में भी करियर शानदार रहा है। WWE में पांच बार टैग टीम चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की है। WCW और NJPW में भी रोटुंडा अपना जलवा दिखा चुके हैं। साल 2004 में रिंग से इन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था और 2006 से WWE में प्रोड्यूसर के तौर पर काम करना शुरू किया। रोटुंडा इस समय 62 साल के हैं। अभी वो अपना अगला कदम क्या रखेंगे ये किसी को नहीं पता है। शायद वो AEW में जा सकते हैं।

सारा स्टॉक भी मेन रोस्टर में प्रोड्यूसर की भूमिका में थी। प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में भी सारा ने काफी अच्छा नाम कमाया है। इम्पैक्ट रेसलिंग में जैलिना वेगा के साथ टैग टीम में अच्छा काम इन्होंने किया था। साल 2015 में WWE में परफॉर्मेंस सेंटर में कोच बनकर वो आईं थी। कई बार NXT में भी इसके बाद बड़ा रोल इन्होंने निभाया था। इसके बाद WWE ने प्रोड्यूसर की भूमिका में मेन रोस्टर में इन्हें रखा था। फिलहाल तीन दिग्गजों को WWE ने कंपनी से निकाला है। अभी कहा ये जा रहा है कि इस लिस्ट में आगे भी कई नाम जुड़ सकते हैं।

WWE की आर्थिक स्थिति इस समय कुछ खास नहीं है। मार्च के महीने से ही बिना फैंस के सभी शोज हो रहे हैं। और आगे भी इसके बारे में पता नहीं है कि फैंस की वापसी कब होगी। तब तक और भी दिग्गजों की छुट्टी हो सकती है। फिलहाल फैंस भी इस बात को लेकर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। क्योंकि ये तीनों दिग्गजों का कंपनी में बहुत बडा़ रोल था। और काफी लंबे समय से ये तीनों कंपनी में काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में ड्रू मैकइंटायर के अच्छे दोस्त हैं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications