द मिज और ब्रे वायट का मैच टीएलसी पीपीवी में हुआ। ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। इसमें ब्रे वायट इस बार फीन्ड के किरदार में नजर नहीं आए। अलग एंट्रेेंस और गियर के साथ रिंग में ब्रे वायट नजर आए। फैंस के सामने काफी खुश वायट नजर आ रहे थे। उन्होंने मिज को बड़ी ही आसानी से हरा दिया। ये भी पढ़ें:TLC में रोमन रेंस को 4 सुपरस्टार्स ने मिलकर बुरी तरह पीटा, फैंस का गुस्सा फूटाइस मैच के बाद जो हुआ वो देखऩे लायक था। अपने पुराने लुक में डेनियल ब्रायन ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया। इस बार ब्रे वायट उनके हाथ से बच नहीं पाए। डेनियल ब्रायन ने अपने ही अंदाज में ब्रे वायट की पिटाई कर दी। इसके बाद पूरे एरीना में यस चैंट्स लगे।SOMEONE IS HERE ALRIGHT. #WWETLC pic.twitter.com/Z1IyEEAm7j— WWE (@WWE) December 16, 2019डेनियल ब्रायन ने शानदार अंदाज में रनिंग नी वायट को दिया। ब्रायन यहां पर नए लुक में नजर आए। ब्रे वायट शो में तो कुछ नहीं कर पाए लेकिन ट्विटर पर उन्होंने मिज और डेनियल ब्रायन को मैसेज भेजा है। Dear Daniel Bryan, Nobody likes a bully. I was SOOOO excited to see you!😞PS: The Miz is toughPPS: HE’s coming for you all☠️☠️☠️— Bray Wyatt (@WWEBrayWyatt) December 16, 2019PPPS: Bray looked jacked. Pass it on— Bray Wyatt (@WWEBrayWyatt) December 16, 2019ब्रे वायट ने ये बात कह कर डेनियल ब्रायन का गुस्सा और बढ़ा दिया है। अब इन दोनों के बीच फ्यूड आगे भी जारी रहेगी। अगले साल होने वाले रॉयल रंबल में इन दोनों का मैच देखने को मिल सकता है। फैंस अब इन दोनों के मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।