WWE SummerSlam 2023 से पहले हो सकती है पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन की वापसी, रिपोर्ट में आया अहम अपडेट

..
डेट्राइट में होगा SummerSlam 2023
WWE SummerSlam 2023 डेट्राइट में होगा

Bray Wyatt: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। क्रिएटिव टीम ने इस मेगा इवेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैकस्टेज खबरों की मानें, तो शो में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के बीच एक और मैच को प्लान किया गया है।

इस साल का SummerSlam PLE 5 अगस्त को मिशीगन, डेट्राइट के फोर्ड फील्ड स्टेडियम में आयोजित होगा। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रे वायट समर के सबसे बड़े शो में इन-रिंग एक्शन में दिखेंगे। ईटर ऑफ वर्ल्ड्स के नाम से मशहूर वायट कई महीनों से प्रोग्रामिंग से दूर हैं।

Extreme Rules 2022 में वापसी करने के बाद ब्रे वायट ने अभी तक केवल 1 ही मैच लड़ा है। उन्होंने Royal Rumble 2023 में एलए नाइट को हराया था। इसके बाद उनकी दुश्मनी पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले से शुरू हुई थी, लेकिन किसी अज्ञात बीमारी के चलते उन्हें टीवी से दूर होना पड़ा, जिस कारण इस स्टोरीलाइन को रद्द करना पड़ा था।

ब्रे वायट की वापसी की खबरें जरूर सामने आई हैं लेकिन उनके विरोधी के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई हैं। हो सकता है कि वो ऑल माइटी के खिलाफ अपनी अधूरी स्टोरीलाइन को पूरा करें। Xero News ने बताया है कि पूर्व वायट फैमिली लीडर अब स्वस्थ हैं और मैच के लिए SummerSlam के आसपास वापसी करेंगे।

आप यह ट्वीट यहां देख सकते हैं:

WWE में अलग-अलग कैरेक्टर्स निभाने के लिए जाने जाते हैं Bray Wyatt

ब्रे वायट ने अपने लंबे WWE करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वो यूनिवर्सल चैंपियन बनने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा वो कुछ दिलचस्प कैरेक्टर्स निभाने के लिए भी जाने जाते हैं। द फीन्ड को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इसके अलावा साल की शुरूआत में उनके साथ मास्क पहना हुआ एक नया कैरेक्टर Uncle Howdy सबके सामने आया था। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि वायट का नया ग्रुप Wyatt6 भी भविष्य में दिख सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।