कुछ ही समय पहले WWE का एक आश्चर्यजनक काम देखने को मिला, जिसमें वे वर्तमान यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर को एडवर्टाइजमेंट में रॉ की बजाय स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा दिखा रही थी। WWE ने फॉक्स नेटवर्क के साथ एक बहुत बड़ी डील साइन की है, जिसके मुताबिक कुछ समय पश्चात स्मैकडाउन लाइव फॉक्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस डील से WWE को काफी फायदा होने वाला है, किंतु इसके साथ ही WWE को, फॉक्स द्वारा रखी गई कुछ शर्तें भी माननी पड़ेंगी।
फॉक्स द्वारा WWE के सामने जो शर्तें रखी होगी, उसमें से एक यह हो सकती है कि वे ब्रॉक लैसनर को स्मैकडाउन लाइव में देखना चाहते हैं। इसी वजह से WWE कंपनी द्वारा ब्रॉक लैसनर को स्मैकडाउन लाइव के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में ब्रॉक लैसनर सिर्फ मंडे नाइट रॉ में ही देखने को मिले हैं। ऐसे में यदि वे स्मैकडाउन लाइव में नजर आते हैं, तो इससेे स्मैकडाउन लाइव की रेटिंग काफी बढ़ सकती है।
ब्रॉक लैसनर ने स्मैकडाउन में अपना अंतिम मुकाबला मार्च 2004 में लड़ा था। यदि ब्रॉक लैसनर सचमुच में स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा बनते हैं तो कई ऐसे रैसलर हैं, जिनके साथ ब्रॉक लैसनर का मुकाबला हर कोई देखना चाहता है। तो आइए जान लेते हैं ऐसे ही 5 रैसलर के बारे में।
#5 मुस्तफा अली
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdd00-15532819354512-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdd00-15532819354512-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdd00-15532819354512-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdd00-15532819354512-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdd00-15532819354512-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdd00-15532819354512-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdd00-15532819354512-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/cdd00-15532819354512-800.jpg 1920w)
इस बात में कोई शक नहीं है कि मुस्तफा अली स्मैकडाउन लाइव के शानदार इन-रिंग परफॉर्मर हैं, किंतु WWE द्वारा उनकी बुकिंग अच्छी नहीं की जा रही। पिछली दो सर्वाइवर सीरीज पे-पर-व्यू में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला एजे स्टाइल्स और डेनियल ब्रायन के साथ हुआ है और इन दोनों ही रैसलर के साथ ब्रॉक लैसनर का मुकाबला दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। भले ही यह रैसलर ब्रॉक लैसनर को हराने में असमर्थ रहे हों, किंतु इन्होंने ब्रॉक लैसनर को काफी हद तक कड़ी टक्कर दी। इसी प्रकार की उम्मीद मुस्तफा अली से भी हैं, और हर कोई इनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ देखना चाहता है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 एंड्राडे
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d6267-15532819712323-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d6267-15532819712323-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d6267-15532819712323-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d6267-15532819712323-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d6267-15532819712323-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d6267-15532819712323-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d6267-15532819712323-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d6267-15532819712323-800.jpg 1920w)
पूर्व NXT चैंपियन एंड्राडे ने भले ही स्मैकडाउन लाइव में अपना डेब्यू करने के पश्चात काफी कम मुकाबले जीते हैं, किंतु हर मुकाबले में एंड्राडे की परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है। एंड्राडे ने बड़े-बड़े रैसलर जैसे- एजे स्टाइल्स, डेनियल ब्रायन, रे मिस्टीरियो, समोआ जो आदि के साथ शानदार मुकाबले लड़े हैं। भले ही एंड्राडे, ब्रॉक लैसनर को हराने में सक्षम ना हों किंतु वे उन्हें काफी कड़ी टक्कर अवश्य दे सकते हैं।
#3 कोफी किंग्सटन
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ddfb-15532819982808-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ddfb-15532819982808-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ddfb-15532819982808-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ddfb-15532819982808-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ddfb-15532819982808-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ddfb-15532819982808-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ddfb-15532819982808-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/5ddfb-15532819982808-800.jpg 1920w)
पिछला कुछ समय कोफी किंग्सटन के लिए काफी अच्छा रहा है, कोफी किंग्सटन का प्रदर्शन हालिया दिनों में काफी जबरदस्त रहा। उन्होंने गौंटलेट मुकाबलों में अपने से कई बड़े रैसलर्स को एलिमिनेट किया है। किंतु दुर्भाग्यवश उन्हें WWE चैंपियनशिप के लिए कोई भी मौका नहीं मिल रहा। कुछ साल पहले ब्रॉक लैसनर और कोफी किंग्सटन के बीच एक सिंगल मुकाबला देखने को मिला था, इस मुकाबले में ब्रॉक लैसनर ने आसानी से कोफी किंग्सटन को कुछ ही मिनट में हरा दिया।
किंतु कोफी किंग्सटन के वर्तमान प्रदर्शन के चलते वे एक मेन इवेंट रैसलर बन चुके हैं। अब यदि इन दोनों के बीच कोई मुकाबला हुआ तो कॉफी किंग्सटन, ब्रॉक लैसनर को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं।
#2 शिंस्के नाकामुरा
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/e66e9-15532820458418-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/e66e9-15532820458418-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/e66e9-15532820458418-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/e66e9-15532820458418-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/e66e9-15532820458418-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/e66e9-15532820458418-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/e66e9-15532820458418-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/e66e9-15532820458418-800.jpg 1920w)
सभी WWE दर्शक ब्रॉक लैसनर और शिंस्के नाकामुरा के बीच मुकाबला देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। यह दोनों ही रैसलर WWE से पहले न्यू जापान प्रो रैसलिंग कंपनी में भी काम कर चुके हैं। जहां ब्रॉक लैसनर और शिंस्के नाकामुरा साथ में मुकाबला लड़ते हुए नजर आ चुके हैं।
एक तरफ जहां ब्रॉक लैसनर को 'द बीस्ट' माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ शिंस्के नाकामुरा को 'किंग ऑफ स्ट्रॉन्ग स्टाइल' कहा जाता है। जब यह दोनों रैसलर एक ही रिंग में मौजूद होंगे, तब सभी दर्शकों की नजरें इस मुकाबले से बिल्कुल भी नहीं हटेगी।
#1 सिजेरो
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d68e1-15532823991925-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d68e1-15532823991925-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d68e1-15532823991925-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d68e1-15532823991925-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d68e1-15532823991925-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d68e1-15532823991925-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d68e1-15532823991925-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/d68e1-15532823991925-800.jpg 1920w)
सिजेरो ने WWE के मेन रोस्टर में अपना डेब्यू 2012 के दौरान किया था, अपने डेब्यू के कुछ समय बाद तक सिजेरो को काफी अच्छा बुक किया गया। जहां उन्होंने उस समय के कई बड़े रैसलर जैसे- रैंडी ऑर्टन, बिग शो आदि को हराया। किंतु पिछले कुछ समय से सिजेरो की बुकिंग WWE में अच्छी नहीं की जा रही और वर्तमान में वे स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा हैं। सिजेरो एक ऐसे रैसलर हैं, जो काफी स्ट्रॉन्ग होने के साथ-साथ हाइफ्लाइंग मूव भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो उन्हें एक अच्छा रैसलर बनाता है।
WWE सिजेरो को भविष्य में कंपनी का चेहरा बनाना चाहती है, तो वह सिजेरो का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ करवा सकती है। इस मुकाबले में भले ही ब्रॉक लैसनर की जीत हो, किंतु सिजेरो अपनी परफॉर्मेंस से सभी दर्शकों का दिल जीतने में सफल हो सकते हैं।