ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे खतरनाम रेसलर्स में आते हैं। इन्होंने अपने करियर में बिग शो, गोल्डबर्ग, जॉन सीना जैसे रेसलर्स को हराया है जबकि मार्क हेनरी और शॉन माइकल्स का हाथ तोड़ा है। ब्रॉक लैसनर ने हमेशा से बड़े रेसलर्स के खिलाफ मैच लड़ने की इच्छा जताई है। ब्रॉक लैसनर WWE के सबसे हील हैं, कुछ फैंस उनको पसंद करते हैं लेकिन कुछ उन्हें नापसंद करते हैं। यहां हम बात करने वाले के उन 3 दिग्गजों के बारे में जिनको हराने के बाद ब्रॉक लैसनर ने भले खुद को स्थापित किया हो लेकिन फैंस की निगाहों में गिर गए थे।
WWE दिग्गज हल्क होगन
साल 2002 के दौरान ब्रॉक लैसनर एक बड़ा सुपरस्टार बनकर सामने आ रहे थे। उनका मैच समरस्लैम में होने वाला था। हल्क होगन पहले से बड़े रेसलर थे और नए सुपरस्टार्स को आगे बढ़ाने के लिए WWE की मदद कर रहे थे। समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर का मैच द रॉक के साथ होने वाला था लेकिन उससे पहले होगन के साथ लैसनर जो किया उससे फैंस की आंखे नम हो गई।
8 अगस्त 2002 के स्मैकडाउन एपिसोड के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और हल्क होगन का मैच हुआ। ब्रॉक लैसनर ने अपना दबदबा कायम रखते हुए हल्क होगन की बुरी हालत कर दी। यहां तक ही होगन को सांस लेने में दिक्कत आने लगी थी। करीब 10 मिनट और 3 सेकेंड्स तक चले इस मैच में हल्क होगन चोटिल भी हुए और उनकी हालत भी गंभीर दिखी। इसके बाद फैंस ने ब्रॉक लैसनर को गुस्से की निगाहों से देखा जबकि होगन की ऐसी हालत देख कुछ फैंस के आंसू भी छलक गए और पूरा एरिना शांत हो गया था।