ब्रॉक लैसनर द्वारा 3 WWE दिग्गजों को हराने के बाद जब फैंस हुए उदास और छलके आंसू

Ankit
WWE
WWE

WWE समरस्लैम में द रॉक को हराया

Ad
द रॉक और ब्रॉक लैसनर
द रॉक और ब्रॉक लैसनर

WWE में हल्क होगन जैसै दिग्गज और अपना दबदबा बनाने के बाद ब्रॉक लैसनर चैंपियनशिप के लिए द रॉक का सामना समरस्लैम 2002 में करने वाले थे। मैच की शुरुआत से ब्रॉक ने रॉक पर कुछ घातक मूव्स लगाएं। हालांकि रॉक ने वापसी करते हुए शार्प शूटर लगाया। इतना ही नहीं दोनों सुपरस्टार्स ने एक दूसरे को रॉक बॉटम तक दे दिया। आखिरी में लैसनर ने एफ-5 मार द रॉक को हराया और चैंपियनशिप अपने नाम की। साथ ही लैसनर सबसे कम उम्र में चैंपियन बनने वाले सुपरस्टार बने।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को टक्कर देने वाले सुपरस्टार ने रचा NXT में इतिहास

रॉक उस समय के टॉप सुपरस्टार्स में से एक थे और फैंस को उनकी हार बिल्कुल मंजूर नहीं थी। इस हार के बाद फैंस को गुस्सा भी आया जबकि कुछ उदास हुए।

youtube-cover
Ad

WWE के लैजेंड द अंडरटेकर

अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर
अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर

ये मैच भले ही कौन भूल सकता है जब रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर को हराया था, जबकि उनकी स्ट्रीक को भी तोड़ दिया था। रेसलमेनिया 30 से पहले लैसनर ने WWE में वापसी की थी। जिसके बाद उन्होंने डैडमेन को चैलेंज किया।

Ad

इस मैच में कई बार लैसनर के एफ5 को अंडरटेकर ने किक आउट किया लेकिन एक वक्त अंडरटेकर थक गए थे और उन्होंने हार मान ली थी। इस हार के बाद रेसलमेनिया में अंडरटेकर का स्कोर 21-1 का हो गया था। अंडरटेकर की हार ने लाखों फैंस को भावुक कर दिया था। इसके बाद लैसनर को हील रुप में देखा गया।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications