Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2023 से पहले रॉ (Raw) का अंतिम एपिसोड अगले हफ्ते जबरदस्त होगा। कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान कर दिए। सबसे बड़ी खबर है कि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) इस शो में वापसी करेंगे। अब सोचिए वो आएंगे तो फिर बवाल जरूर मचेगा। इसके अलावा लोगन पॉल (Logan Paul) भी रेड ब्रांड के एपिसोड में दिखेंगे। SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर के बीच मुकाबला होगा। पिछले हफ्ते इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। लैसनर ने आकर कोडी के ऊपर खतरनाक अटैक भी किया था। उन्होंने एक बार फिर रोड्स का हाथ तोड़ने की कोशिश की थी। यहां तक कि बीस्ट ने कोडी के परिवारवालों के सामने उन्हें पीटा। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में कोडी रोड्स का सैगमेंट हुआ था। उन्होंने अपनी मां के सामने ब्रॉक लैसनर द्वारा खुद पर हुए हमले के बारे में बात की। कोडी रोड्स ने कहा कि वो SummerSlam 2023 में केवल लैसनर के खिलाफ मैच नहीं लड़ना चाहते हैं बल्कि उन्हें शर्मिंदा भी करना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि वो SummerSlam में बीस्ट को हराकर राइवलरी का अंत करेंगे। अब कोडी द्वारा की गई इन सभी बातों का जवाब देने के लिए लैसनर अगले हफ्ते आएंगे।WWE@WWENEXT MONDAY on #WWERaw @BrockLesnar! pic.twitter.com/TKAwgTMjCg1394199NEXT MONDAY on #WWERaw @BrockLesnar! pic.twitter.com/TKAwgTMjCgWWE Night of Champions में ब्रॉक लैसनर को मिली थी जीतआपको बता दें लैसनर और कोडी के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं। दोनों ने एक-एक जीत हासिल की। WWE Night of Champions से पहले कोडी का हाथ ब्रॉक ने तोड़ दिया था। हालांकि टूटे हुए हाथ के साथ वो रिंग में लैसनर से लड़ने आए थे। दोनों की राइवलरी में फैंस को अभी तक बहुत मजा आया। आगे भी कंपनी ने कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा।Money in the Bank 2023 से लोगन पॉल और रिकोशे के बीच भी राइवलरी चल रही है। दोनों का कई बार आमना-सामना भी हो चुका है। SummerSlam 2023 में भी दोनों के बीच सिंगल्स मैच फैंस को देखने को मिलेगा। अगले हफ्ते पॉल भी आएंगे और उनका रिकोशे के साथ शानदार सैगमेंट देखने को मिलेगा। दोनों बहुत ही अच्छे मूव्स का प्रयोग करते हैं। तगड़ा एक्शन दोनों के बीच अगले हफ्ते देखने को मिल सकता है। WWE@WWEHow will @LoganPaul respond to @KingRicochet next week on #WWERaw? pic.twitter.com/wJDal79SHP833147How will @LoganPaul respond to @KingRicochet next week on #WWERaw? pic.twitter.com/wJDal79SHP