WWE Raw में हुए Brock Lesnar के सैगमेंट ने मचाई रिकॉर्डतोड़ तबाही, यूट्यूब पर बंपर व्यूज से कंपनी हुई मालामाल

Pankaj
WWE Raw में हुआ था खास सैगमेंट
WWE Raw में हुआ था खास सैगमेंट

Brock Lesnar: WWE Raw में हुए एक सरप्राइज सैगमेंट ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। रेसलमेनिया (WrestleMania) में इस साल ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और ओमोस (Omos) के बीच मैच होगा। इन दोनों का इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में आमना-सामना हुआ था। ये राइवलरी इस समय बहुत चर्चा में चल रही है।

पहली बार दोनों का इस बार आमना-सामना हुआ था। इस सैगमेंट में लैसनर के ऊपर ओमोस भारी पड़े। उन्होंने ब्रॉक को रिंग से बाहर कर दिया था। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। खुद ब्रॉक भी चौंक गए थे। SEScoops की रिपोर्ट के मुताबिक इस सैगमेंट को एक ही दिन में मिलियन व्यूज प्राप्त हुए। अभी भी नंबर्स शानदार अंदाज में आगे बढ़ रहे हैं। ट्विटर पर इस सैगमेंट को ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं हुई। यूट्यूब से कंपनी की अच्छी कमाई देखने को मिली। वैसे एक ही दिन में मिलियन व्यूज प्राप्त करना बहुत बड़ी बात है।

youtube-cover

वैसे किसी ने सोचा नहीं होगा कि लैसनर के इस सैगमेंट से ऐसा भी कुछ देखने को मिलेगा। इस सैगमेंट में कुछ खास देखने को नहीं मिला था।

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर की हालत हुई खराब

MVP ने पहले प्रोमो कट किया था। उन्होंने लैसनर को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद लैसनर ने एंट्री की। उन्होंने ओमोस से हाथ मिलाया। ओमोस ने उनका हाथ नहीं छोड़ा। ब्रॉक ने उनके पांव पर मारी और फिर सुपलेक्स लगाने की कोशिश की। लैसनर उन्हें सुपलेक्स लगाने में नाकाम रहे।

ओमोस ने इसके बाद लैसनर को रिंग के बाहर कर दिया था। हालांकि यहां एक गलती भी देखने को मिली थी। लैसनर पहली बार में रिंग के बाहर नहीं गए। दूसरी बार जब ओमोस ने ताकत लगाई तब वो बाहर गए थे। खैर अब लग रहा है कि इन दोनों के बीच मैच भी तगड़ा होगा। सभी की नजरें ब्रॉक के ऊपर होंगी। वो ओमोस को सुपलेक्स और एफ-5 कैसे लगाएंगे ये सबसे बड़ा सवाल है। आने वाले समय में इनकी राइवलरी में और भी कुछ नया देखने को जरूर मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications