ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस और पॉल हेमन के बीच में डाली दरार, WWE SmackDown का मेन इवेंट रहा जबरदस्त 

WWE SmackDown के एपिसोड में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown के एपिसोड में फैंस को आया मजा

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा। ये एपिसोड इसलिए भी खास था क्योंकि ढाई घंटे फैंस ने मजा लिया। इससे भी अच्छी बात ये थी कि ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने मेन इवेंट में एंट्री कर धमाल मचा दिया। क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) 2021 में कुछ ही दिन बाद ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। इस हफ्ते दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली। लैसनर ने एक बार फिर रोमन रेंस और पॉल हेमन के बीच दरार डालकर सभी को चौंका दिया।

Ad
Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने बिना देखे कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

WWE ने ब्रॉक लैसनर की वापसी का ऐलान पहले ही कर दिया था। मेन इवेंट में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग को लेकर सभी उत्साहित नजर आए। रोमन रेंस और लैसनर ने एंट्री की। लैसनर ने इस दौरान रोमन रेंस को बैठने नहीं दिया। लैसनर खुद बादशाह की तरह चेयर पर पहले बैठ गए। पॉल हेमन ने रोमन रेंस से इसके बाद कॉन्ट्रैक्ट साइन करने को कहा। रोमन रेंस ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसके तुरंत बाद लैसनर ने बिना देखे ही कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया। ये देखकर सभी हैरान हो गए थे।

रोमन रेंस ने इसके बाद लैसनर का मजाक बनाया और कहा कि उन्होंने बिना देखे ही कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया। इसके बाद लैसनर ने जो कहा वो सुनकर सभी चौंक गए। लैसनर ने कहा कि उन्होंने ये कॉन्ट्रैक्ट अपने एडवोकेट पॉल हेमन के साथ पहले ही पढ़ लिया था। लैसनर इसके बाद मुस्कुराते हुए रिंग से चले गए। रोमन रेंस का गुस्सा आसमान इसके बाद छू गया। रोमन रेंस लगातार पॉल हेमन को घूर रहे थे। लैसनर ने एंट्रेंस रैंप पर जाकर भी काफी ठहाके लगाए।

21 अक्टूबर को सऊदी अरब में Crown Jewel 2021 पीपीवी का आयोजन होगा। इन दोनों के बीच वहां काफी बवाल होगा। पॉल हेमन का इस मैच में अब अलग रोल नजर आएगा। पॉल हेमन को देखकर काफी गुस्से में रोमन रेंस इस समय है। ये काम ब्रॉक लैसनर ने किया। लैसनर ने माइंडगेम के चलते दोनों के बीच दरार डाल दी है। अब फैंस को इस राइवलरी में काफी मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications