3 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ ब्रॉक लैसनर को काम करना पसंद हैं 

Enter caption

ब्रॉक लैसनर(brock-lesnar) WWE के इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। विंस मैकमैहन उनके ऊपर बहुत भरोसा करते हैं। जब भी लैसनर रिंग में आते हैं तो WWE में कुछ ना कुछ धमाल जरूर होता है। हालांकि लैसनर हमेशा बड़े इवेंट्स में भी फाइट करते हैं। लेकिन जब भी आते हैं तो WWE की व्यूअरशिप बढ़ जाती है। ब्रॉक लैसनर WWE में जो भी मुकाबले लड़ते हैं हमेशा उनका छोटा मुकाबला होता है। लेकिन छोटे मुकाबले में भी वो इतनी ऊर्जा डाल देते हैं कि मजा आ जाता है।

WWE का हर सुपरस्टार्स ये चाहता हैं कि ब्रॉक लैसनर के साथ उनका मुकाबला हो। हालांकि फैंस लैसनर के छोटे मुकाबलों को पसंद नहीं करते हैं। इस समय वो छोटे मुकाबले लड़ रहे हैं लेकिन एक समय था जब वो बड़े मुकाबलों का हिस्सा हुआ करते थे। WWE में काफी समय से लैसनर काम कर रहे हैं। इस दौरान उनके कई दोस्त भी बने जिनके साथ वो काम करना लैसनर को पसंद आया।

एजे स्टाइल्स

Who doesn't like A.J. Styles?

साल 2017 में एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर के बीच सर्वाइवर सीरीज में चैंपियन बनाम चैंपियन मैच देखने को मिला था। पहले लैसनर का सामना पहले जिंदर महल के साथ होने वाला था लेकिन लैसनर ने खुद विंस मैकमैहन से एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ने की इच्छा ज़ाहिर की थी। इसके बाद सर्वाइवर सीरीज से पहले की स्मैकडाउन में एजे स्टाइल्स ने जिंदर महल को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। इस मुकाबले में ब्रॉक लैसनर की जगह स्टाइल्स ताक़तवर नजर आएं और कई फैंस के अनुसार यह मैच लैसनर के करियर के कुछ अच्छे मुक़ाबलों में से एक हैं। इस मुकाबले में भले ही स्टाइल्स की हार हुई हो लेकिन लैसनर ने अपनी पूरी कोशिश की थी कि स्टाइल्स किसी से कम नजर नहीं आएं।

रोंडा राउजी

The Rowdy One is running riot on the red brand

रोंडा राउजी इस समय WWE में मौजूद नहीं है। लेकिन रोंडा राउजी को WWE की सबसे खतरनाक विमेंस रेसलर के तौर पर जाना जाता है। रोंडा ने पहले UFC के अंदर अपनी पहचान बनाई और इसके बाद उन्होंने ऐसा WWE के अंदर भी किया। ब्रॉक लैसनर ने कई बार रोंडा राउजी के बारे में अच्छी बातें कहीं हैं। लैसनर के एडवोकेट पॉल हेमन ने भी कई बार रोंडा के साथ काम किया है लेकिन कभी भी कंपनी के अंदर इन दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ है।

डेनियल ब्रायन

Bryan mauled Lesnar at Survivor Series

डेनियल ब्रायन और ब्रॉक लैसनर के बीच एक शानदार चैंपियन बनाम चैंपियन मैच सर्वाइवर सीरीज में हो चुका है। इस मुकाबले को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। इस बात में कोई शक नहीं है कि लैसनर, ब्रायन को पसंद करते हैं क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो सर्वाइवर सीरीज में 10 मिनट के अंदर ही ब्रायन की हार हो गई होती और वो भी काफी बुरी तरीके से। ऐसा होने के बजाय लैसनर ने उनके खिलाफ एक अच्छा मैच लड़ा और ब्रायन को भी एक ताक़तवर हील दिखाने में मदद की।

Quick Links