ब्रॉक लैसनर द्वारा किए गए हमले के कारण फेमस सुपरस्टार को हुआ जबरदस्त नुकसान, WWE को मिला नया चैंपियन

 लैसनर ने फेमस सुपरस्टार को बनाया F5 का शिकार
लैसनर ने फेमस सुपरस्टार को बनाया F5 का शिकार

इस हफ्ते रॉ में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर अपने एडवोकेट पॉल हेमन के साथ नजर आए। अपने सैगमेंट के दौरान फैंस ने लैसनर को काफी गुस्सा दिलाया, जोकि अंत में आर ट्रुथ के ऊपर निकला। बीस्ट ने सैगमेंट के अंत में ट्रुथ को जबरदस्त F5 दिया। इसके बाद लैसनर वहां से चले गए, लेकिन मोजो राउली ने आकर ट्रुथ को जबरदस्त किक मारी और फिर उन्हें पिन करते हुए 24*7 चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया।

दरअसर जैसे ही पॉल हेमन अपना प्रोमो देने लगे थे, लेकिन क्राउड ने उन्हें बोलने ही नहीं दिया और वो लगातार चैंट करते रहे। इसी वजह से लैसनर को काफी गुस्सा आ गया और फिर एक बार तो वापस जाने लगे थे। हालांकि बाद में हेमन और लैसनर दोबारा रिंग में आए और बेहतरीन प्रोमो दिया।

यह भी पढ़ें : Raw में सैथ रॉलिंस की टीम में शामिल हुआ दिग्गज, ऐतिहासिक मैच का हुआ चौंकाने वाला अंत

हेमन ने कहा कि उनके क्लाइंट ब्रॉक लैसनर एकतरफा अंदाज में रॉयल रंबल मैच को जीतेंगे औऱ कोई भी सुपरस्टार उनके आगे नहीं टिक पाएगा। हेमन बात कर ही रहे थे, तभी आर ट्रुथ आ गए और उन्होंने कहा कि वो रॉयल रंबल मैच में हिस्सा लेंगे और हेमन को एलिमिनेट करेंगे।

हालांकि जैसे ही हेमन ने उन्हें बताया कि वो इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे, ट्रुथ ने अपना नाम भी रंबल मैच से वापस ले लिया। इसके बाद ट्रुथ ने लैसनर के साथ थोड़ा मजाक किया और लैसनर भी हंसते हुए नजर आए। सैगमेंट के अंत में लैसनर ने पहले ट्रुथ को क्लोथसलाइन दी और फिर जबरदस्त F5 देकर वो वहां से चले गए।

इसके बाद रेफरी ट्रुथ को बैकस्टेज लेकर जा रहे थे, तभी मोजी राउली आ गए और उन्होंने ट्रुथ को पिनकर दूसरी बार 24*7 चैंपियनशिप को जीत लिया।