Brock Lesnar के कट्टर प्रतिद्वंद्वी ने 2 महीने बाद WWE SmackDown में की वापसी, फेमस टैग टीम के साथ फैक्शन बनाने के दिए संकेत

Pankaj
WWE SmackDown में फेमस सुपरस्टार ने की वापसी
WWE SmackDown में फेमस सुपरस्टार ने की वापसी

Bobby Lashley: WWE SmackDown में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के पुराने दुश्मन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) ने वापसी की। 12 मई, 2023 को एजे स्टाइल्स (AJ Styles) से हारने के बाद यह ब्लू ब्रांड में उनकी पहली उपस्थिति थी।

Ad

लैश्ले ने दो महीने से अधिक समय बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उपस्थिति दर्ज कराई। बैकस्टेज स्ट्रीट प्रॉफिट्स पार्किंग में किसी का इंतजार कर रहे थे, तभी बॉबी लैश्ले की वापसी हुई। उन्होंने मोंटेज फोर्ड और एंजेलो डॉकिंस से हाथ मिलाया। इसके बाद यह दोनों लैश्ले के साथ उनकी कार में बैठकर चले गए।

बॉबी लैश्ले की ब्रॉक लैसनर के साथ तगड़ी राइवलरी रही है। अभी वो 2-1 से आगे चल रहे हैं। दोनों की राइवलरी का कुछ अच्छे से अंत नहीं हुआ। आगे जाकर दोनों के बीच फिर से पंगा देखने को मिल सकता है। लैश्ले का इस बार स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने शानदार अंदाज में स्वागत किया। यहां से लग रहा है कि अब स्ट्रीट प्रॉफिट्स और लैश्ले साथ में काम करेंगे। ऐसा हुआ तो फिर आगे जाकर एक नया फैक्शन फैंस को देखने को मिल सकता है।

Ad

बॉबी लैश्ले जिस आखिरी फैक्शन में थे वह द हर्ट बिजनेस था। कहा जा रहा था कि इस फैक्शन का फिर से रीयूनियन होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। SmackDown में लैश्ले की आखिरी उपस्थिति में उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में एजे स्टाइल्स से हार का सामना करना पड़ा था।

Ad

WWE WrestleMania 39 का हिस्सा नहीं थे बॉबी लैश्ले

देखने वाली बात यह होगी कि कंपनी ने बॉबी लैश्ले के लिए आगे क्या प्लान बनाया होगा। वैसे ये साल उनके लिए कुछ हद तक सही नहीं रहा है। WWE WrestleMania 39 का हिस्सा भी वो नहीं थे। ब्रे वायट के साथ उनका मैच होने वाला था लेकिन नहीं हो पाया। वायट अचानक कंपनी से गायब हो गए। उनकी वजह से लैश्ले को भी झटका लगा। अब ब्लू ब्रांड में उनके लिए जरूर कुछ अच्छा प्लान कंंपनी ने बनाया होगा। फ्यूचर में उन्हें तगड़ा पुश भी दिया जा सकता है। रेंस के साथ भी उनकी राइवलरी देखने को मिल सकती है। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications