ब्रॉक लैसनर को WWE में सबसे खतरनाक रेसलर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिसका सामना उनसे हो रहा हो उसकी हालत बुरी होना तय है। कई रेसलर्स को ब्रॉक लैसनर रिंग में ढेर कर चुके हैं। अपनी ताकत से उन्होंने रिंग में काफी लोगों को लहुलूहान भी किया है। यहां हम बात करने जा रहे हैं उन 3 सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी हड्डियों को ब्रॉक लैसनर ने WWE में तोड़ी है।
WWE दिग्गज अंडरटेकर
ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर की दुश्मनी WWE में किसी से छिपी नहीं है। ब्रॉक लैसनर वो रेसलर हैं जिन्होंने अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक को तोड़ा है। यहीं नहीं ब्रॉक लैसनर WWE में अंडरटेकर का हाथ भी तोड़ चुके हैं। ये बात अक्टूबर 2002 की है जब ब्रॉक लैसनर ने बैकस्टेज दिग्गज अंडरटेकर पर अटैक कर उनका हाथ तोड़ दिया था। हालांकि 17 दिनों बाद अंडरटेकर ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच लड़ा था लेकिन ब्रॉक ने डैडमेन के हाथ पर अटैक किया था।