WWE ने Brock Lesnar की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, Backlash 2023 से पहले रिंग में मच सकती है तबाही

Pankaj
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी खबर

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) इस हफ्ते रॉ (Raw) में नज़र नहीं आए। अब उनकी वापसी का ऐलान कर दिया गया है। अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में उनका जलवा देखने को मिलेगा। अब आप समझ ही रहे होंगे कि अगर ब्रॉक की एंट्री होगी तो फिर बवाल भी मचेगा।

WWE Backlash 2023 में Cody Rhodes और Brock Lesnar का होगा तगड़ा मैच

WrestleMania 39 के बाद Raw के पहले एपिसोड में लैसनर ने तबाही मचा दी थी। उन्होंने अचानक कोडी रोड्स के ऊपर खतरनाक हमला कर दिया था। सात मिनट से ज्यादा देर तक उन्होंने कोडी के ऊपर हमला किया। रोड्स की हालत खराब हो गई थी। ये देखकर सभी हैरान हो गए थे।

इसके बाद कोडी रोड्स ने ब्रॉक लैसनर को Backlash 2023 में मैच के लिए चुनौती दी। पिछले हफ्ते Raw में कोडी बहुत गुस्से में थे, उन्होंने लैसनर को रिंग में बुलाया। एडम पीयर्स ने इसके लिए मना कर दिया। रोड्स ने सिक्योरिटी गार्ड्स के ऊपर हमला कर दिया था। लैसनर ने इसके बाद एंट्री की लेकिन वो रिंग में नहीं आए। उन्होंने स्टेज से कोडी को हंसते हुए कुछ बोला और चले गए। इस दौरान एडम पीयर्स ने दोनों के बीच Backlash 2023 में मैच का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया था।

इस हफ्ते कोडी रोड्स का मुकाबला फिन बैलर के साथ हुआ। दोनों ने अच्छा मैच फैंस को दिया। रोड्स ने शानदार जीत हासिल की। Backlash 2023 का आयोजन 6 मई को होगा। अब इससे पहले Raw के अंतिम एपिसोड में लैसनर आएंगे। उनका और कोडी का आमना-सामना हो सकता है। ब्रॉक अब कौन सा कदम उठाएंगे इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

Backlash 2023 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच होगा। ये चीज लगभग तय है क्योंकि इससे बड़ा मैच और कोई नहीं है। मुकाबले में फैंस को बहुत मजा आएगा। कोडी अगर लैसनर के ऊपर जीत हासिल करेंगे तो फिर ये उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी। आगे जाकर उन्हें इससे फायदा मिल सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links