Newsday को हाल ही में WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने अपना इंटरव्यू दिया। ब्रॉक लैसनर ने यहां पर रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर अपने विचार प्रकट किया। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच ऐतिहासिक टाइटल vs टाइटल मैच होगा। ये बहुत बड़ा मैच फैंस को देखने को मिलेगा। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को लेकर ब्रॉक लैसनर की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आईरोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं। तीसरी बार WWE के बड़े इवेंट में दोनों के बीच मुकाबला होगा। लैसनर ने Newsday को दिए गए इंटरव्यू में कई बड़ी बातों पर चर्चा की। रोमन रेंस को लेकर ज्यादा ब्रॉक लैसनर ने कुछ नहीं कहा। बस उन्होंने एक सिंगल शब्द में रोमन रेंस की तारीफ कर दी। ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस को Workhorse कहा। लैसनर ने सीधा-सीधा बता दिया कि रोमन रेंस अधिक परिश्रमी व्यक्ति हैं। ᴜɴᴄʟᴇ ᴅʀᴇᴡ@westonroad_“I want Brock Lesnar to make it to #WrestleMania, I want him to land and deliver the title to his TRIBAL CHIEF”WHAT A PROMO BY ROMAN REIGNS#SmackDown7:39 AM · Mar 5, 2022322“I want Brock Lesnar to make it to #WrestleMania, I want him to land and deliver the title to his TRIBAL CHIEF”WHAT A PROMO BY ROMAN REIGNS#SmackDown https://t.co/quupd0DEoVWrestleMania 38 में इस बार सभी की नजरें ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच होने वाले मैच पर टिकी होंगी। WWE ने इस राइवलरी को अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। दोनों ने एक-दूसरे को हराने का दावा कर दिया है। पिछले हफ्ते दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन भी हुआ था। इस दौरान लैसनर ने काफी बवाल मचाया था। लैसनर ने सिक्योरिटी गार्ड्स के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। इस दौरान रोमन रेंस जरूर बच गए थे।इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में लैसनर नजर नहीं आए लेकिन रोमन रेंस ने उन्हें धमकी जरूर दे दी। रोमन रेंस ने कहा कि WrestleMania 38 में वो ब्रॉक लैसनर को जीत का बिल्कुल भी मौका नहीं देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लैसनर WrestleMania 38 में उन्हें स्वीकार जरूर करेंगे। आगे आने वाले कुछ हफ्तों में इस राइवलरी में और भी मजा आएगा। ब्रॉक लैसनर अगले हफ्ते आकर रोमन रेंस और पॉल हेमन को जवाब दे सकते हैं। पॉल हेमन भी अब इस राइवलरी में कुछ बड़ा रोल निभाएंगे। MSG में भी ब्रॉक लैसनर अपनी WWE चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। पॉल हेमन ने कहा कि लैसनर यहां पर अपनी WWE चैंपियनशिप हारेंगे।