"मेरे लिए दरवाजे बंद"- WWE चैंपियन Brock Lesnar ने UFC में वापसी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने इस बार UFC में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया। ब्रॉक लैसनर ने कहा कि ऑफिशियल तौर पर उनके लिए MMA के दरवाजे बंद हो गए। अफवाहें सामने आ रही थी कि ब्रॉक लैसनर फ्यूचर में फिर से MMA में धमाल मचा सकते हैं। इन अफवाहों पर ब्रॉक लैसनर ने अब पूरी तरह विराम लगा दिया है।

Ad

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने UFC में जाने को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

The New York Post को हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने अपना इंटरव्यू दिया। MMA में वापसी को लेकर उन्होंने कहा,

MMA यंग सुपरस्टार्स का गेम हैं। मेरे लिए अब दरवाजे बंद हो गए। मैं अब WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर हूं।

WrestleMania 38 में रोमन रेंस के साथ ब्रॉक लैसनर का मुकाबला होगा। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा। इससे पहले लैसनर ने MSG में ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। लैसनर ने ऑस्टिन थ्योरी को आसानी से हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। हालांकि मैच के बाद रोमन रेंस ने खतरनाक अटैक लैसनर के ऊपर किया। चेयर और स्टील स्टेप्स से लैसनर के ऊपर रोमन रेंस ने हमला किया। पॉल हेमन ने भी चेयर से लैसनर के ऊपर अटैक कर दिया था।

लैसनर का इतना बुरा होगा ये किसी ने नहीं सोचा था। लैसनर ने खुद इस बारे में शायद सोचा नहीं होगा। हालांकि खून से लथपथ होने के बाद भी लैसनर खुश नजर आए। ये देखकर फैंस को जरूर राहत मिली होगी। फैंस को अब रोमन रेंस और लैसनर की राइवलरी में काफी मजा आएगा। WrestleMania 38 से पहले अब काफी कुछ नई चीजें इन दोनों के बीच देखने को मिल सकती है। WWE के आने वाले शोज में लैसनर अपना बदला रोमन रेंस के खिलाफ ले सकते हैं। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में अब फैंस को काफी मजा आएगा। पॉल हेमन और रोमन रेंस को लैसनर से सचेत रहना पड़ेगा। पॉल हेमन का भी बुरा हाल लैसनर अब कर सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो फैंस को आगे आने वाले दिनों में काफी मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications