ब्रॉक लैसनर ने खुद Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने की तारीख बताई

Enter caption

सऊदी अरब में होने वाले सुपर शोडाउन से पहले आज रॉ का अंतिम एपिसोड हुआ। सुपर शोडाउन में सैथ रॉलिंस का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए बैरन कॉर्बिन के साथ होगा। लेकिन सुपर शोडाउन में ऐसा लग रहा है कि इसके अलावा ब्रॉक लैसनर से भी अब सैथ रॉलिंस को भिड़ना पड़ेगा। ब्रॉक लैसनर ने रॉ में इस बात का खुलासा किया कि वो सऊदी अरब में अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करेंगे।

मनी इन द बैंक लैडर मैच के अंत में आकर लैसनर ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। लैसनर ने अंत में आकर कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लिया। उन्होंने अली को लैडर से नीचे गिरा दिया था।

लैसनर ने कई हफ्ते कैश-इन करने की बात कही। कोफी और सैथ रॉलिंस को उन्होंने काफी डराया। साथ ही ये भी कहा कि उनके पास पूरा एक साल बचा है।

ये भी पढ़ें:- बड़े सुपरस्टार ने AEW को दी कड़ी चुनौती

इस हफ्ते लैसनर ने कई बार कैश-इन करने की कोशिश की। लेकिन उऩ्होंने नहीं किया। कई बार उनका म्यूजिक बजा वो नहीं आए। बैरन कॉर्बिन इस बीच आ गए। कॉर्बिन ने पीछे से सैथ रॉलिंस पर हमला कर दिया था। इसके बाद लैसनर आ गए। लैसनर ने सैथ रॉलिंस को बुरी तरह पीट दिया। इस बीच जब पॉल हेमन लगातार लैसनर को कैश-इन के लिए कह रहे थे तब लैसनर ने खुद अपने मुंह से शुक्रवार कहा। यानि की वो सऊदी अरब में होने वाले शो सुपर शोडाउन में कैश-इन करेंगे।

लैसनर ने सैथ रॉलिंस को बहुत बुरी तरह पीटा। आलम ये था कि सैथ रॉलिंस को स्ट्रेचर पर लोकल मेडिकल के लिए ले जाया गया। चेयर से लैसनर ने खूब हमला किया। इसके बाद ब्रीफकेस से भी मारा। अब खुद लैसनर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वो शुक्रवार को कैश-इन करेंगे। यानि की सऊदी अरब में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में काफी मजा आने वाला है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं