WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच ऐतिहासिक मैच होगा। इससे पहले MSG में WWE का शानदार इवेंट देखने को मिला। ब्रॉक लैसनर के ऊपर खतरनाक अटैक रोमन रेंस ने किया। ब्रॉक लैसनर का पूरा चेहरा खून से लथपथ हो गया था। एक अच्छी बात यहां पर देखने को मिली। रोमन रेंस से इतनी मार खाने के बाद भी लैसनर हंसते हुए नजर आए। ट्विटर पर आप लैसनर की इन तस्वीरों को देखेंगे तो आपको मजा आ जाएगा। लैसनर ने दिखा दिया कि वो कभी भी हार नहीं मानेंगे।Navjot Aulakh TL-50@Navjot37#WWEMSG9:12 AM · Mar 6, 20224#WWEMSG https://t.co/GF9BUN6GW1WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर का किया बुरा हालदरअसल इस इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने अपनी WWE चैंपियनशिप ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ डिफेंड की। लैसनर ने आसानी से ऑस्टिन थ्योरी को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। मैच के बाद अचानक रोमन रेंस ने आकर लैसनर के ऊपर अटैक कर दिया था। द उसोज ने भी लैसनर के ऊपर अटैक किया। लैसनर ने हार नहीं मानी और पलटवार कर दिया। पॉल हेमन ने एक बार फिर रोमन रेंस का साथ यहां पर दिया। हेमन ने अपने पूर्व साथी लैसनर के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया। इसका पूरा फायदा रोमन रेंस ने उठाया। रोमन रेंस ने चेयर और स्टील स्टेप्स से लैसनर की हालत खराब कर दी। लैसनर के चेहरे से खून बह रहा था और ये देखकर फैंस भी चौंक गए थे। फैंस को तब अच्छा लगा जब लैसनर हंसते हुए नजर आए। लैसनर ने अपने WWE टाइटल को भी इसके बाद उठाया। क्राउड ने लैसनर के लिए तालियां बजाई और उन्हें चीयर किया। Matthew Klein@matthewklein316BUSTED OPEN!Roman Reigns gets brutal on Brock Lesnar at @TheGarden #wwe #WWEMSG #Wrestlemania9:14 AM · Mar 6, 2022156BUSTED OPEN!Roman Reigns gets brutal on Brock Lesnar at @TheGarden #wwe #WWEMSG #Wrestlemania https://t.co/zfmc8L6AKQलैसनर ने रोमन रेंस को संकेत दे दिए कि वो हार नहीं मानेंगे। रोमन रेंस को जरूर ये देखकर बुरा लगा होगा। रोमन रेंस को यही लगा होगा कि इतनी मार खाने के बाद भी लैसनर आसानी से खड़े हो गए। WrestleMania 38 में कुछ हफ्ते बाद लैसनर और रोमन रेंस के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा। इससे पहले रोमन रेंस के खिलाफ अपना बदला लैसनर ले सकते हैं। WWE के आने वाले शोज में अब फैंस की नजरें टिकी होंगी।