Brock Lesnar ने पिछले साल WWE SummerSlam 2021 में सरप्राइज वापसी पर पहली बार दो शब्दों में दी अपनी प्रतिक्रिया

WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा ऐतिहासिक मुकाबला
WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच होगा ऐतिहासिक मुकाबला

WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने लंबे ब्रेक के बाद वापसी की थी। इसके बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ उनकी राइवलरी शुरू हुई थी। WWE ने भी रोमन रेंस और लैसनर की राइवलरी को अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच धमाकेदार टाइटल vs टाइटल मैच होगा। पिछले साल वापसी पर पहली बार ब्रॉक लैसनर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल अपनी वापसी पर दी प्रतिक्रिया

WrestleMania 36 में ड्रू मैकइंटायर और लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। साल 2020 में ही लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। इसके बाद पिछले साल लैसनर ने जबरदस्त वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था।

The Michael Kay Show में लैसनर ने अपनी वापसी पर प्रतिक्रिया दी। लैसनर ने सिर्फ दो शब्दों का इस्तेमाल किया। लैसनर ने अपनी वापसी पर Cha-Ching कहा। पैसा एक फैक्टर लैसनर की वापसी का था। लैसनर बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं और ये बात सभी को पता है। लैसनर को पता है कि WWE में आकर किस तरह का बिजनेस करना है। WWE रोस्टर में सबसे ज्यादा पैसा लैसनर को दिया जाता है। WWE से हर तरह का फायदा लैसनर उठाते हैं। पार्ट टाइमर के रूप में भी लैसनर सबसे ज्यादा पैसा कमाते हैं। इसके आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लैसनर का कितने बड़ा रोल यहां पर रहता है।

WrestleMania 38 का इंतजार सभी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। रोमन रेंस के साथ ऐतिहासिक मैच लैसनर का होगा। इस साल अभी तक लैसनर को बहुत ज्यादा सफलता मिली। दो बार WWE चैंपियनशिप उन्होंने हासिल की। इसके अलावा मेंस रंबल मैच भी उन्होंने अपने नाम किया। WrestleMania 38 में अब किसकी जीत होगी ये देखने वाली बात होगी। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस WrestleMania 38 में जीत हासिल कर लेंगे। अब WWE ने क्या प्लान बनाया होगा ये किसी को नहीं पता।

Quick Links