WWE में Vince McMahon की वापसी के बाद Brock Lesnar ने भी उठाया बड़ा कदम, कंपनी से की बड़ी मांग?

Pankaj
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर अहम जानकारी
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर अहम जानकारी

Brock Lesnar: WWE में विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के पद पर वापसी कर ली। 9 जनवरी को इस बारे में खबर सामने आई थी। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार विंस की वापसी के बाद WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने भी एक अनुरोध कंपनी से किया है।

Ad

पिछले साल जुलाई में विंस मैकमैहन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी की पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच को मिल गई। ट्रिपल एच ने पिछले आठ महीनों में बहुत ही शानदार काम किया। विंस के आते ही उनकी बेटी स्टैफनी मैकमैहन ने CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बहुत बवाल कंपनी में मच गया।

WWE सुपरस्टार Brock Lesnar को लेकर बड़ी खबर

Xero News के मुताबिक ब्रॉक लैसनर ने WWE मैनेजमेंट से एक प्रार्थना की है। लैसनर चाहते हैं कि विंस मैकमैहन अब उनके मैचों की बुकिंग करेंगे। बहुत बड़ी बात का खुलासा इस बार Xero News ने किया है।

Ad

आप सभी को पता है कि विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर का रिश्ता बहुत ही अच्छा हैं। विंस ने हमेशा लैसनर को तगड़ा पुश दिया और अपने हिसाब से उनका प्रयोग किया। लैसनर को पार्ट टाइमर के रूप में सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। विंस ने भी बिजनेस के लिहाज से हमेशा लैसनर का प्रयोग सही जगह पर किया।

अगर रिपोर्ट में कही गई बात सही है तो फिर ये ट्रिपल एच के लिए बुरी खबर होगी। वैसे ट्रिपल एच के काम से इस समय सभी खुश नज़र आ रहे हैं। कई दिग्गज उनकी तारीफ कर चुके हैं। विंस की वापसी के बाद अब कुछ ना कुछ बड़ा बदलाव जरूर देखने को मिलेगा। वो हमेशा अपनी मर्जी से काम करते हैं और उनका फैसला ही अंतिम माना जाता है। ऐसे में ट्रिपल एच को भी आगे जाकर दिक्कत हो सकती है। पिछले साल Crown Jewel में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला बॉबी लैश्ले के साथ हुआ था। इस मैच में लैसनर की जीत हुई थी। हालांकि मैच खत्म होने के बाद लैश्ले ने लैसनर के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। इसके बाद से WWE टीवी पर लैसनर अभी तक नज़र नहीं आए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications