Brock Lesnar: रिप रोजर्स (Rip Rogers) ने WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रोजर्स ने कहा कि एक बार साथी रेसलर ने लैसनर के ऊपर लॉकर रूम में जोक मार दिया था और इसके बाद बीस्ट का खून खौल गया था। आपको बता दें WWE के पूर्व डेवलपमेंट सिस्टम OVW में रोजर्स ने लैसनर को ट्रेनिंग दी थी। साल 2000 से 2002 तक लैसनर और रोजर्स ने साथ में काम किया था।WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आईOVW ने कंपनी को कई मेन इवेंट सुपरस्टार्स दिए। जॉन सीना, बतिस्ता और रैंडी ऑर्टन इसमें शामिल थे। इस रोस्टर का हिस्सा वीवाक्यू चार्ल्स भी थे। Brisco and Bradshaw पर बात करते हुए रोजर्स ने कहा, उस शख्स का नाम वीवाक्यू चार्ल्स था। उन्होंने लैसनर के साथ किसी चीज को लेकर मजाक किया। लैसनर एकदम से खड़े हुए और बाएं हाथ से उन्हें मार दिया। चार्ल्स जमीन पर गिर गए और वो रोने के लिए तैयार थे। लैसनर ने गुस्से में चार्ल्स का जबड़ा तोड़ दिया था।लैसनर का इतिहास सभी को पता है। WWE के अलावा UFC में भी उन्होंने जबरदस्त काम किया। WWE के वो सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पार्ट टाइमर के रूप में भी WWE द्वारा उन्हें सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। WWE ने शुरूआत से ही लैसनर को पुश दिया था। लैसनर की सफलता के पीछे पॉल हेमन का भी बड़ा हाथ रहा।मौजूदा समय में भी लैसनर जबरदस्त काम WWE में कर रहे हैं। हाल ही में Raw में उन्होंने वापसी कर बॉबी लैश्ले के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। लैसनर ने अचानक वापसी की और ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। इससे पहले लैसनर की राइवलरी एक साल तक रोमन रेंस के साथ रही थी। दोनों के बीच कुछ मुकाबले बहुत ही जबरदस्त रहे थे। हालांकि सभी मुकाबलों में लैसनर को हार का सामना करना पड़ा था। अब लैसनर की राइवलरी लैश्ले के साथ शुरू हो गई है।Allan@allan_cheapshotBrock Lesnar & Shelton Benjamin - OVW Tag Team Champions 20013561341WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।