WWE में Brock Lesnar का बहुत बड़ा ऐतिहासिक कारनामा, किसी के लिए भी तोड़ना होने वाला है नामुमकिन

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के नाम अनोखा रिकॉर्ड
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के नाम अनोखा रिकॉर्ड

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का WWE रन अभी तक शानदार रहा और कई रिकॉर्ड्स उन्होंने अपने नाम किए। रूथलेस एग्रेशन एरा के समय से प्रोफेशनल रेसलिंग में ब्रॉक लैसनर काम कर रहे हैं। लैसनर ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड अभी तक बनाए जिन्हें तोड़ना नामुमकिन है। कुछ ऐसा ही एक रिकॉर्ड और उन्होंने कायम किया है। RingSide ने अपनी रिपोर्ट के जरिए इस रिकॉर्ड के बारे में बताया।

Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का नया कारनामा

RingSide ने ब्रॉक लैसनर द्वारा उनके पहले साल में बनाए गए खास रिकॉर्ड के बारे में बताया। ब्रॉक लैसनर एकमात्र ऐसे सुपरस्टार है जिन्होंने एक ही साल में रिक फ्लेयर, हल्क होगन और द अंडरटेकर को हराया। लैसनर ने साल 2002 में WWE में एंट्री की थी। 'The Next Big Thing' के रूप में लैसनर को पुश दिया गया था।

विंस मैकमैहन ने शुरूआत में ही ब्रॉक लैसनर को मेन इवेंट मैचों में डाल दिया था। लैसनर ने इसके बाद कई दिग्गजों को हराया। रिक फ्लेयर, हल्क होगन और अंडरटेकर रेसलिंग की दुनिया के तीन स्तंभ माने जाते हैं। हालांकि तीनों अब रिंग में एक्शन में नजर नहीं आते हैं। तीनों ने अब रिटायरमेंट ले लिया है। लैसनर ने इन तीनों दिग्गजों को एक साल के अंदर हराया था। ऐसा आजतक कोई नहीं कर पाया। ये रिकॉर्ड ब्रॉक लैसनर का अब कभी कोई तोड़ भी नहीं पाएगा।

ब्रॉक लैसनर ने कुछ दिन पहले मेंस रंबल मैच अपने नाम किया था। साल 2003 के बाद पहली बार लैसनर ने मेंस रंबल मैच जीता। WWE में इस समय काफी अच्छा काम लैसनर कर रहे हैं। उन्होंने अपने गिमिक में भी बदलाव किया है। काफी अलग रूप में इस समय लैसनर नजर आ रहे हैं। ऐसा शायद उन्हें पहले कभी फैंस ने नहीं देखा। WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस के साथ इस बार ब्रॉक लैसनर का मुकाबला होगा। 19 फरवरी को सऊदी अरब में Elimination Chamber इवेंट का आयोजन होगा। यहां भी ब्रॉक लैसनर का जलवा देखने को मिलेगा। बॉबी लैश्ले इस इवेंट में अपनी WWE चैंपियनशिप को लैसनर, ऑस्टिन थ्योरी, एजे स्टाइल्स, रिडल और सैथ रॉलिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications