ब्रॉक लैसनर ने WWE SmackDown में वापसी कर रोमन रेंस और पॉल हेमन को किया धराशाई, खतरनाक अंदाज में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए दी चुनौती

WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर ने की जबरदस्त एंट्री
WWE SmackDown में ब्रॉक लैसनर ने की जबरदस्त एंट्री

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा। ओपनिंग सैगमेंट ने ही फैंस का दिल जीत लिया क्योंकि रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की राइवलरी की असली शुरूआत हो गई। काफी बवाल इस बार देखने को मिला। ब्रॉक लैसनर ने पहले पॉल हेमन (Paul Heyman) की हालत खराब की और इसके बाद रोमन रेंस, द उसोज को धराशाई कर दिया। लैसनर इस बार खतरनाक अंदाज में रिंग में नजर आए।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस की हालत हुई खराब

शो की शुरूआत में रोमन रेंस आए। द उसोज और पॉल हेमन भी उनके साथ थे। रोमन रेंस ने प्रोमो दिया और जमकर अपनी तारीफ की। रोमन रेंस ने कहा कि द ट्राइबल चीफ और ब्लडलाइन ही WWE को चला रहे हैं। अंत में उन्होंने एक बार फिर अपने आप को स्वीकार करने के लिए कहा।

फैंस को जिस पल का इंतजार था वो सामने आया। ब्रॉक लैसनर ने रिंग में शानदार अंदाज में एंट्री की। ये देखकर रोमन रेंस और उनके साथी डर गए थे। लैसनर रिंग के अंदर आए और रेंस का सामना किया। इस दौरान द उसोज ने भी लैसनर का सामना किया। पॉल हेमन डर के मारे इस दौरान कांप रहे थे। हेमन ने लैसनर से कहा कि WWE में और भी टाइटल है जिन्हें वो चैलेंज कर सकते हैं।

लैसनर ने इसके बाद बड़ा गेम खेल दिया। लैसनर ने पॉल हेमन को फंसा दिया। लैसनर ने पॉल हेमन से कहा कि उन्होंने रोमन रेंस को क्यों नहीं बताया कि SummerSlam में वो वापसी करने वाले हैं। इसका मतलब ये था कि पॉल हेमन को पता था कि लैसनर SummerSlam में नजर आएंगे।

रोमन रेंस ने इसके बाद पॉल हेमन से अपना यूनिवर्सल टाइटल छीन लिया और द उसोज के साथ रिंग के बाहर चले गए। पॉल हेमन ने इसके बाद पुराने अंदाज में ब्रॉक लैसनर को संबोधित कर दिया। ब्रॉक लैसनर ने इसके बाद पॉल हेमन से बात करते हुए रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दिया। लैसनर ने हेमन को इसके जवाब के लिए पांच सेकंड दिए।

पॉल हेमन कुछ भी बोल नहीं पाए। लैसनर ने एफ-5 मारने के लिए हेमन को कंधे पर उठा लिया। पीछे से रेंस ने आकर लैसनर को सुपरमैनपंच दे दिया। रेंस इसके बाद स्पीयर मारने गए लेकिन लैसनर ने उन्हें एफ-5 मारने के लिए कंधे पर उठा लिया। द उसोज ने इसके बाद लैसनर को नीचे गिरा दिया। दोनों लैसनर को किक मारने गए लेकिन लैसनर ने उन्हें रिंग में गिरा दिया। रेंस इस दौरान रिंग के बाहर चले गए थे। लैसनर ने इसके बाद शानदार अंदाज में जिमी और जे उसो को सुपलैक्स मार दिया।

रेंस रिंग के बाहर से ये सब देख रहे थे। लैसनर ने रेंस को दोबारा बुलाया लेकिन वो नहीं आए। लैसनर ने अब यहां बहुत बड़े संकेत दे दिए। लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को चुनौती दे दी। हालांकि अभी तक रोमन रेंस की तरफ से कोई बयान नहीं आया। पॉल हेमन ने जरूर कह दिया कि रेंस अपने टाइम के हिसाब से जवाब देंगे। एक बात जरूर कहनी पड़ेगी की इस बार रेंस की हालत लैसनर ने खराब कर दी।

Quick Links