Vince McMahon: पिछले महीने WWE से विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने रिटायरमेंट ले लिया था। 24 अगस्त को उन्होंने अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। उनके जन्मदिन पर WWE के कई दिग्गज नजर आए। WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार और विंस मैकमैहन के खास ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) भी पार्टी में नजर आए। इसके अलावा कमेंटेटर पैट मैकफी ने भी शिरकत की। खास बात ये रही कि विंस मैकमैहन के 77वें जन्मदिन पर WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) भी अपनी पत्नी शाय शरीयतज़ादेह के साथ मौजूद थे। WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना भी विंस मैकमैहन की पार्टी में नजर आए न्यूयॉर्क सिटी के एक होटल में विंस मैकमैहन का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया। यहां एक खास पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में तीन बार के यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर और पैट मैकफी साथ में नजर आए। उनके अलावा जॉन सीना और उनकी पत्नी भी मौजूद थीं। TMZ Sports ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट में पूरी जानकारी दी। 💫@whatthe2729@TMZ Pat McAfee and Brock Lesnar were also there29637@TMZ Pat McAfee and Brock Lesnar were also there https://t.co/wgK94pyhv3TMZ Sports@TMZ_SportsVince McMahon celebrated his 77th birthday with his good friend John Cena on Wednesday ... in his first public sighting since retiring as CEO and Chairman of WWE last month. tmz.com/2022/08/25/vin…11622Vince McMahon celebrated his 77th birthday with his good friend John Cena on Wednesday ... in his first public sighting since retiring as CEO and Chairman of WWE last month. tmz.com/2022/08/25/vin…आप सभी को पता है कि विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर बहुत अच्छे दोस्त हैं। SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच लास्ट मैन स्टेंडिंग मैच हुआ था। इस मैच में ब्रॉक लैसनर की हार हुई थी। तब से वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए। WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर की वापसी अब कब होगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। WWE के साथ अभी उनका कॉन्ट्रैक्ट बहुत लंबा है। उम्मीद के मुताबिक वो जल्द ही रिंग में वापसी कर धमाल मचाएंगे। जॉन सीना का भी इस समय बहुत बिजी शेड्यूल है। इस बिजी शेड्यूल में से उन्होंने विंस मैकमैहन के लिए इस बार टाइम निकाला और उनकी पार्टी में शामिल हुए। जॉन सीना की WWE रिंग में वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। पिछले साल वो WWE में नजर आए थे। SummerSlam 2021 में रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना जॉन सीना को करना पड़ा था। अब देखना होगा कि वो WWE रिंग में कब वापसी करेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।