WWE में अंतिम बार ब्रॉक लैसनर बेबीफेस के रूप में कब नजर आए थे?

WWE रिंग में पिछले हफ्ते लैसनर ने वापसी की थी
WWE रिंग में पिछले हफ्ते लैसनर ने वापसी की थी

WWE समरस्लैम (Summerslam) 2021 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने एक साल से ज्यादा समय के बाद वापसी की। फैंस को लैसनर ने बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। ब्रॉक लैसनर ने इस बार बेबीफेस रूप में वापसी की। लैसनर को इस कैरेक्टर में शायद ही फैंस ने कभी पहले देखा होगा। अंतिम बार साल 2015 में लैसनर बेबीफेस रूप में नजर आए थे। ये खबर आपको शायद नहीं पता होगी लेकिन हम इसके बारे में आपको पूरी बात बताएंगे।

Ad

WWE में अंतिम बार लैसनर बेबीफेस रूप में कब नजर आए थे

साल 2015 में WWE चैंपियनशिप सैथ रॉलिंस के पास थी। Battleground पीपीवी के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और लैसनर के बीच मैच हुआ था। उस समय सैथ रॉलिंस का हील रन बहुत ही जबरदस्त चल रहा था। सैथ रॉलिंस के साथ फ्यूड के लिए लैसनर ने बेबीफेस रूप में वापसी की थी।

ब्रॉक लैसनर ज्यादातर हील रूप में ही नजर आए है। वैसे लैसनर और अंडरटेकर ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें देखकर उनके कैरेक्टर के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया। लैसनर को वैसे टॉप हील के रूप में जाना जाता है। WrestleMania 31 के कुछ महीने बाद लैसनर ने हील रूप में ही वापसी की थी। अंडरटेकर का कैरेक्टर भी कुछ इस तरह का ही था। ज्यादातर समय के लिए लैसनर बेबीफेस रूप में नजर नहीं आए। एक राइवलरी के बाद हमेशा उनका बेबीफेस रूप खत्म हो गया।

साल 2002-2003 में ब्रॉक लैसनर का बेबीफेस रन सबसे लंबा रहा था। कर्ट एंगल के साथ राइवलरी के दौरान लैसनर ने हील टर्न लिया था। इसके बाद साल 2004 तक वो हील रूप में ही नजर आए थे। साल 2012 में जब लैसनर ने वापसी की तब भी शुरूआत में वो हील रूप में ही नजर आए थे। अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक तोड़ते समय भी उनके कैरेक्टर के बारे में सभी को पता होगा।

साल 2015 में अंतिम बार लैसनर का बेबीफेस रूप फैंस ने देखा था हालांकि ये ज्यादा समय के लिए नहीं रहा। एक बार सैथ रॉलिंस का सामना उन्होंने किया और फिर अंडरटेकर का किया था। अब साल 2021 में एक बार फिर लैसनर बेबीफेस रोल में नजर आए है। अब देखना होगा कि वो किस तरह काम करते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications