WWE में ब्रॉक लैसनर ने अपना अंतिम मैच कब लड़ा था?

WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने की थी वापसी
WWE SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने की थी वापसी

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया। एक्टिव सुपरस्टार के रूप में लैसनर WWE में काम करते हैं लेकिन इस बार करीब 17 महीने बाद उन्होंने वापसी की। लैसनर ने WWE में अपना अंतिम मैच रेसलमेनिया (WrestleMania) 36 में पिछले साल लड़ा था। ड्रू मैकइंटायर के साथ उनका WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने इस मैच में जीत हासिल कर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की थी।

Ad

WWE में रोमन रेंस के साथ जल्द लैसनर की राइवलरी शुरू होगी

WrestleMania 36 के बाद ब्रॉक लैसनर WWE टीवी पर नजर नहीं आए। काफी लंबे समय बाद उन्होंने रिंग में एंट्री की। कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया था कि बिना ऑडियंस के वो रिंग में नहीं आना चाहते थे। कोविड महामारी के कारण WWE एरीना में करीब एक साल तक फैंस नजर नहीं आए।

SummerSlam 2021 में लैसनर ने नए लुक में वापसी की और फैंस हैरान रह गए। शो ऑफ एयर होने के बाद लैसनर ने जॉन सीना के ऊपर अटैक किया था। SummerSlam 2021 में लैसनर ने रोमन रेंस का सामना किया था। रेंस को फाइट के लिए लैसनर ने बुलाया लेकिन वो बैकस्टेज चले गए थे। इस दौरान पॉल हेमन की हालत भी खराब हो गई थी। लैसनर ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि वो रेंस को चुनौती देंगे।

Crown Jewel 2021 में ब्रॉक लैसनर का अब अगला मैच हो सकता है। 21 अक्टूबर को इस पीपीवी का आयोजन सऊदी अरब में होगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में लैसनर की एंट्री होगी। यहां से कई चीजें आगे के लिए क्लियर हो जाएंगी। Extreme Rules 2021 पीपीवी में रोमन रेंस और फिन बैलर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। इसके बाद लैसनर और रेंस की जबरदस्त राइवलरी शुरू हो जाएगी।

लैसनर इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में नजर आएंगे तो फिर रेंस के साथ उनका सामना होगा। इस बार ये राइवलरी जबरदस्त होगी। लैसनर और रेंस के बीच पहले कई मैच हो चुके हैं। रेंस इस दौरान फेस का काम कर रहे थे और लैसनर हील रूप में नजर आए थे। अब कैरेक्टर बदल जाएंगे। लैसनर फेस के रूप में कई सालों बाद काम करेंगे। पिछले एक साल से रेंस का हील टर्न जबरदस्त चल रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications