हमेशा गुस्से में रहने वाले ब्रॉक लैसनर को हंसाने के लिए लगी थी WWE में बड़ी शर्त 

Ankit
ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

WWE में ब्रॉक लैसनर कितने गुस्से में रहते हैं, ये सभी जानते हैं लेकिन अब पूर्व चैंपियन ने कुछ खुलासा किया है। इस खुलासे में पता चला है कि लैसनर को रिंग में हंसाने के लिए बैकस्टेज शर्त लगाई गई थी। आर ट्रुथ ने बताया है कि बैकस्टेज शर्त लगाई गई थी कि उन्हें ब्रॉक लैसनर को हंसाना है। ब्रॉक और ट्रुथ का सैगमेंट जनवरी 2020 की रॉ में हुआ था।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE WrestleMania 36 में ये 3 बड़े मैच हो सकते हैं और ये 2 बड़े मैच रद्द हो सकते हैं

उस रॉ में ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट हो रहा था। जिसमें पॉल हेमन अपने क्लाइंट को लेकर रॉयल रंबल 2020 की बात कर रहे थे। तभी आर ट्रुथ ने एंट्री की थी और प्रोमो कट करते हुए कहा था कि 30 मेन रॉयल रंबल मे पॉल हेमन को बाहर फेंक देंगे।

जिसके बाद ट्रुथ को बताया कि हेमन नहीं रॉयल रंबल में ब्रॉक लैसनर हिस्सा ले रहे हैं। ये बात सुनकर आर ट्रुथ भी चौंक गए थे। ट्रुथ की कॉमेडी को देख WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर काफी बार हंसे थे। एक बार ट्रुथ ने वो सुपलेक्स सिटी को भी गलत तरीके से बोल दिया , जिसके बाद लैसनर हंसते दिखे।

मिक्स्ड टैग शो से बात करते हुए 34 बार के 24/7 चैंपियन ने बताया था कि लैसनर को पता था कि सैगमेंट में आगाज से अंत तक क्या होने वाला है। हालांकि बैकस्टेज लैसनर को हंसने पर शर्त लग चुकी थी।

सब ये कहे रहे थे कि क्या तुम ब्रॉक लैसनर को हंसा सकते हो... क्योंकि वो हंसते नहीं है। तुम्हें किसी भी हाल में हंसना होगा। पॉल हेमन ने एक शर्त लगा दी थी। जिसके बाद मुझे पता था कि मैं कुछ ऐसा बोल दूंगा जिससे ब्रॉक खुद हंस पड़ेंगे।

इसके अलावा आर ट्रुथ ने ये भी बताया की ब्रॉक लैसनर काफी अच्छे इंसान हैं और इस बिजनेस के लिए मस्त हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications