WWE के साथ ब्रॉक लैसनर के नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बहुत बड़ी जानकारी सामने आई

WWE दिग्गज लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जानकारी
WWE दिग्गज लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जानकारी

WWE में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की वापसी हो गई है। अब ये कहा जा रहा है कि कुछ समय तक ही WWE में लैसनर नजर आएंगे। Fightful Select की रिपोर्ट में लैसनर केे कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रॉक लैसनर का WWE के साथ करीब डेढ़ साल का कॉन्ट्रैक्ट है और करीब आठ मैचों का हिस्सा वो रहेंगे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस कॉन्ट्रैक्ट में आगे बदलाव भी हो सकता है। यानी कि स्थिति को देखते हुए कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है।

Ad

WWE में पिछले हफ्ते ही ब्रॉक लैसनर ने जबरदस्त वापसी की थी

पिछले हफ्ते SummerSlam के मेन इवेंट में जॉन सीना और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने शानदार जीत हासिल की। इसके बाद लैसनर ने एंट्री कर सभी को चौंका दिया। लैसनर ने रेंस का सामना किया और फाइट के लिए बुलाया। लैसनर को देखकर पॉल हेमन और रेंस की हालत खराब हो गई थी। इसके बाद दोनों बैकस्टेज चले गए। शो ऑफ एयर होने के बाद लैसनर ने सीना के ऊपर अटैक किया था।

हालिया कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि अंतिम समय में लैसनर को बुलाया गया और कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया। अब नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है। करीब डेढ़ साल तक लैसनर शायद WWE रिंग में नजर आएंगे। लैसनर की वापसी से फैंस बहुत खुश नजर आए। 16 महीने तक फैंस ने उनका इंतजार किया। साल 2012 के बाद देखा जाए तो लैसनर सबसे लंबे टाइम तक बाहर इस बार ही रहे। कोविड महामारी के कारण भी लैसनर रिंग में नजर नहीं आए।

इस हफ्ते SmackDown में लैसनर नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार अब लैसनर का कैरेक्टर भी बदल जाएगा। लैसनर अब बेबीफेस रूप में नजर आएंगे। रोमन रेंस ने पिछले एक साल से हील कैरेक्टर में अपनी बादशाहत जारी रखी है। लैसनर और रोमन रेंस के बीच अब राइवलरी शुरू हो जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब कैरेक्टर बदल जाएंगे। रेंस और लैसनर के बीच पहले भी कई मैच हो चुके हैं। पहले रेंस ने हमेशा बेबीफेस रूप में काम किया लेकिन अब वो हील रूप में नजर आएंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications