Brock Lesnar को WWE दिग्गज द्वारा बैकस्टेज किए गए बर्ताव से आया गुस्सा, Vince McMahon ने दी कड़ी सजा?

WWE Royal Rumble 2022 में हुआ था तगड़ा विवाद
WWE Royal Rumble 2022 में हुआ था तगड़ा विवाद

WWE Royal Rumble में इस बार फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज मिले। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता। इस रंबल मैच की एक और स्टोरी अब सामने आ रही है। रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर को दिग्गज शेन मैकमैहन ने भी एलिमिनेट किया था। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार रंबल से पहले इन दोनों के बीच बैकस्टेज गहमागहमी हो गई थी। शायद किसी आइडिया को लेकर ये पंगा हुआ था। शेन मैकमैहन (Shane McMahon) द्वारा किए गए बर्ताव से ब्रॉक लैसनर खुश नहीं हुए थे।

Ad

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर और शेन मैकमैहन के बीच हुआ था पंगा

Royal Rumble मैच में किसी चीज़ को लेकर ब्रॉक लैसनर और शेन मैकमैहन सहमत नहीं हुए थे। मैकमैहन चाहते थे कि इस मैच को पूरी तरह वो बिल्ड करें। लैसनर चाहते थे कि वो अपने ही अंदाज में इस मैच को डोमिनेट करें। Fightful Select ने भी अपनी मौजूदा रिपोर्ट में बैकस्टेज हुई इस घटना पर बड़ा खुलासा किया। रिपोर्ट के अनुसार मैकमैहन ने बैकस्टेज जिस अंदाज में बात की उससे लैसनर खुश नहीं हुए थे। शेन ने अपने हिसाब से काम करने की बात कही थी। हालांकि मैच में ऐसा अंत में देखने को नहीं मिला।

Ad

डेव मैल्टजर ने कहा कि ब्रॉक लैसनर के आइडिया को विंस मैकमैहन ने समर्थन दिया था। शेन मैकमैहन के बनाए गए कुछ प्लान को विंस मैकमैहन ने रद्द कर दिया था। बैकस्टेज हुए इस विवाद के बाद WWE से शेन मैकमैहन चले गए। रिपोर्ट्स के अनुसार विंस मैकमैहन ने ही उन्हें कंपनी से निकाल दिया। Elimination Chamber और WrestleMania इवेंट के लिए जो प्लान बनाए गए थे वो रद्द हो गए।

WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। वहीं 19 फरवरी को होने वाले Elimination Chamber इवेंट में भी ब्रॉक लैसनर नजर आएंगे। बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को अन्य पांच सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे और इस मैच का हिस्सा ब्रॉक लैसनर भी रहेंगेे। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Elimination Chamber 2022 में दोबारा WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर बन सकते हैं। ऐसा होगा तो फैंस को एक बार फिर बड़ा सरप्राइज कंपनी द्वारा मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications