WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने कहा कि वो विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को अपने पिता समान मानते हैं। अगर WWE में लैसनर का इतिहास देखा जाए तो फिर इस बात का मतलब सही बनता है। WWE में अपना बहुत बड़ा नाम ब्रॉक लैसनर बना चुके हैं। साल 2012 में उन्होंने WWE में वापसी की थी और इसके बाद काफी पीछे मुड़कर नहीं देखा।WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने विंस मैकमैहन को लेकर दिया बड़ा बयानWWE में लैसनर तीन बार यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम कर चुके हैं। विंस मैकमैहन ने हमेशा लैसनर को पुश दिया और उनका अच्छे अंदाज में प्रयोग किया। पार्ट टाइमर होते हुए भी WWE द्वारा सबसे ज्यादा पैसा लैसनर को दिया जाता है। Pat McAfee Live को हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने अपना इंटरव्यू दिया। विंस मैकमैहन और डाना व्हाइट को लेकर लैसनर से यहां पर सवाल पूछा गया था। लैसनर ने कहा,मैं इस बारे में ज्यादा नहीं जानता हूं। इन दोनों की तुलना में नहीं कर सकता हूं। मेरा विंस मैकमैहन और डाना व्हाइट के साथ रिश्ता काफी अलग रहा है। विंस मैकमैहन और मेरा रिलेशन पिछले 20 साल से हैं। विंस और मेरा रिश्ता काफी अच्छा अभी तक रहा। मैं इन दोनों की बहुत इज्जत करता हूं। विंस से मेरी मुलाकात बहुत पहले हुई थी। तब मैं काफी छोटा था। मैं विंस मैकमैहन को अपने पिता समान मानता हूं। मैंने विंस मैकमैहन से बहुत सी चीजें सीखी। मैं ये ही चीजें डाना के साथ भी की। मुझे पुराना अनुभव काम आया। मेरे हिसाब से विंस मैकमैहन ने खुद को बनाया है।🅿️at McAfee@PatMcAfeeShow"My relationship with Vince McMahon is so different than it is with Dana White.. I have a lot of respect for both men but I look at Vince as more of a father figure" ~@BrockLesnar#PatMcAfeeShowLIVE12:50 PM · Feb 15, 20221549246"My relationship with Vince McMahon is so different than it is with Dana White.. I have a lot of respect for both men but I look at Vince as more of a father figure" ~@BrockLesnar#PatMcAfeeShowLIVE https://t.co/Wkwv2mB2xoElimination Chamber 2022 का आयोजन 19 फरवरी को सऊदी अरब में होगा। फैंस को इस इवेंट में काफी मजा आएगा। WWE चैंपियनशिप के लिए भी तगड़ा मुकाबला यहां देखने को मिलेगा। बॉबी लैश्ले अपनी WWE चैंपियनशिप को पांच अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ब्रॉक लैसनर भी इस मैच का हिस्सा रहेंगे। ब्रॉक लैसनर ने इस हफ्ते रेड ब्रांड में भी वापसी की थी। ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर लैसनर ने जबरदस्त अटैक किया था। अब सभी की नजरें Elimination Chamber 2022 पर टिकी होंगी।