WWE न्यूज: ब्रॉक लैसनर के WWE और UFC में कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बड़ी जानकारी

Enter caption

हाल ही में UFC की प्रैंस कॉन्फेंस में डाना व्हाइट ने यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉक लैसनर के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जानकारी दी। क्रॉउन ज्वैल के बाद लैसनर ने फिर से WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया। तो अब आगे क्या होगा? क्राउन ज्वैल में ही लैसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराया था।

Ad

पहले ये कहा जा रहा था कि पिछले साल रैसलमेनिया के बाद लैसनर WWE में नजर नही आएंगे। लेकिन फिर वो ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल में आ गए थे। फिर MMA में डेनियल को उन्होंने चुनौती पेश कर दी थी।उन्होंने टेस्ट भी पास कर लिया था। जिसके बाद उनका UFC में जाना पक्का हो गया था। 2019 की शुरूआत हो चुकी है। और जल्द ही एग्रीमेंट लैसनर UFC में साइन कर सकते है।

हाल ही में जो प्रैस कॉन्फ्रेंस हुई थी उसमें कहा गया था कि,"लैसनर अभी पिक्चर से बाहर नहीं है। वो डेनियल से फाइट करेंगे। वो मेरे साथ कॉन्ट्रैक्ट में अभी भी है। हमारी बात होती है। अभी वो WWE में भी है। जब वहां खत्म हो जाएगा तो नई डील साइन करेंगे। वो एक अच्छी पोजीशन में है। WWE और UFC में उनका बड़ा रोल होगा। मौका आने पर उनके साथ काम किया जाएगा। मेरे हिसाब से विंस मैकमैहन ने उन्हें ज्यादा पैसा दिया है। उन्होंने मुझे बताया था। जिस वजह से उन्होंने कहा था कि वो WWE में अभी काम करेंगे। मुझे सब पता है कि वो कहां जाएंगे और क्या करेंगे। क्योंकि जहां ज्यादा पैसा मिलेगा वहां वो जाएंगे। अभी वो WWE के साथ हैं और जल्द ही हमारे साथ होंगे।"

लैसनर का मुकाबला रॉयल रंबल में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ होगा। रैसलमेनिया 35 तक वो WWE में रहेंगे। इसके बाद ही शायद वो पूरी तरह UFC में जाएंगे। लेकिन अभी वो दोनों जगह कॉन्ट्रैक्ट में है।

Get WWE News in Hindi Here

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications