"WWE को ब्रॉक लैसनर जैसे तगड़े कुछ अन्य सुपरस्टार्स की सख्त जरूरत हैं"

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा बयान सामने आया
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ा बयान सामने आया

पूर्व WWE ट्रेनर टॉम प्रिचर्ड (Tom Prichard) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। टॉम प्रिचर्ड ने कहा कि WWE को ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) जैसे कुछ अन्य सुपरस्टार्स की सख्त जरूरत हैं। ब्रॉक लैसनर MMA में भी प्रसिद्ध रहे और WWE में भी उनका बहुत बड़ा नाम हैं। लैसनर ने हर तरह की रेसलिंग में अपना सिक्का जमाया है। प्रिचर्ड भी इस बात से सहमत है और उन्होंने कहा कि WWE को लैसनर जैसे और सुपरस्टार्स लाने पड़ेंगे।

Ad

WWE दिग्गज ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दी अहम प्रतिक्रिया

It’s My Wrestling Podcast को हाल ही में प्रिचर्ड ने अपना खास इंटरव्यू दिया। लैसनर को लेकर भी प्रिचर्ड ने यहां पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

इस बिजनेस में अभी सबसे तगड़े रेसलर ब्रॉक लैसनर है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। लैसनर कुछ भी कर सकते हैं। लैसनर क्या कर सकते हैं ये कोई उम्मीद भी नहीं कर सकता है। जब वो रिंग में आते हैं तो किसी को नहीं पता कि उनका अगला कदम क्या होगा। कुछ ऐसा ही फैंस हमेशा से देखना चाहते हैं। इस वजह से ही आपको लैसनर जैसे कुछ अन्य सुपरस्टार्स की जरूरत है। WWE को इस चीज़ पर सबसे पहले अब ध्यान देना होगा।

youtube-cover
Ad

WWE Crown Jewel में पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही खास रहा। द उसोज की वजह से इस मैच में लैसनर को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में लैसनर ने बवाल मचा दिया था। द उसोज और रोमन रेंस के ऊपर लैसनर ने अटैक किया। इसके बाद एडम पीयर्स को भी दो बार एफ-5 लैसनर ने मारे। इस बवाल के चलते लैसनर को सस्पेंड भी कर दिया गया।

लैसनर के आते ही फैंस भी खड़े हो जाते हैं। सभी को पता है कि कुछ ना कुछ नया देखने को मिलेगा। प्रिचर्ड ने भी ये ही बात अपने इंटरव्यू में कही है। वैसे लैसनर जैसा इस समय WWE में दूसरा कोई नहीं है। रोमन रेंस टॉप सुपरस्टार हैं लेकिन ज्यादातर टाइम सभी को पता रहता है कि वो क्या करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications