37 दिन बाद WWE रिंग में Brock Lesnar ने की धमाकेदार वापसी, मौजूदा दुश्मन ने बिना मौका गंवाए हुए द बीस्ट को किया धराशाई

Pankaj
WWE Raw में फैंस को मिला सरप्राइज
WWE Raw में फैंस को मिला सरप्राइज

Brock Lesnar: WWE Money in the Bank 2023 के बाद रॉ (Raw) का पहला एपिसोड अच्छा रहा। शो की शुरूआत में ही बवाल देखने को मिला। WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने वापसी की। हालांकि उनकी ये वापसी अच्छी नहीं रही। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने उनकी हालत इस बार खराब कर दी।

शो की शुरूआत सैथ रॉलिंस ने की। उन्होंने Money in the Bank 2023 में फिन बैलर के खिलाफ मिली जीत के बारे में बताया। फैंस ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद कोडी रोड्स ने भी धमाकेदार एंट्री की। वो पूछने ही वाले थे कि हम किस बारे में बात करना चाहते हैं, इससे पहले ब्रॉक लैसनर का म्यूजिक बज गया।

रोड्स ने ज्यादा टाइम खराब नहीं किया और रिंग से बाहर कूदकर लैसनर से लड़ने चले गए। दोनों रिंग में आने तक लड़ते रहे। लैसनर ने उन्हें एफ-5 लगाने की कोशिश की लेकिन वो बच गए। रोड्स ने उन्हें जबरदस्त कोडी कटर दिया और धराशाई कर दिया। शायद इस बारे में खुद द बीस्ट ने भी नहीं सोचा होगा।

WWE Night of Champions में Brock Lesnar को मिली थी जीत

अब यहां से संकेत मिल गए है कि दोनों के बीच तीसरा मुकाबला बहुत जल्द होगा। पहला मुकाबला Backlash में हुआ था। वहां पर कोडी ने चौंकाने वाली जीत हासिल की थी। दूसरा मुकाबला Night of Champions में हुआ था। वहां पर लैसनर ने जीत हासिल की थी। इस शो में कोडी टूटे हुए हाथ के साथ ब्रॉक के खिलाफ रिंग में लड़ने उतरे थे। इसके बाद से WWE टीवी पर ब्रॉक नज़र नहीं आए। करीब 37 दिन बाद ब्रॉक ने WWE रिंग में एंट्री की।

ब्रॉक और कोडी की राइवलरी अभी तक शानदार रही है। बहुत कुछ फैंस को देखने को मिला है। लैसनर को अच्छी टक्कर कोडी ने दी है। अब अगर दोनों के बीच तीसरा मुकाबला होगा तो फिर कुछ ना कुछ शर्त भी जोड़ी जाएगी। कंपनी ने खास प्लान जरूर बनाया होगा। आने वाले कुछ हफ्ते अब बहुत ही मजेदार होंगे। देखना होगा कि ब्रॉक का अगला कदम क्या होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications