डे 1 (Day 1) में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) WWE के नए चैंपियन बन गए। लैसनर ने एक बार फिर सभी को रेड ब्रांड में चौंका दिया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) को छोड़कर पॉल हेमन (Paul Heyman) अब दोबारा ब्रॉक लैसनर के साथ आ गए है। रेड ब्रांड की शुरूआत इस बार लैसनर और पॉल हेमन ने की। पॉल हेमन ने अपने पुराने अंदाज में WWE के नए चैंपियन लैसनर को संबोधित किया।WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने रोमन रेंस के ऊपर कसा तंजब्रॉक लैसनर ने इस दौरान पॉल हेमन को धन्यवाद कहा। सबसे बड़ी बात ये रही की ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने रोमन रेंस की जमकर बेइज्जती की। फैंस से लैसनर ने कहा कि वो अब रोमन रेंस को छोड़कर अपने रियल चैंपियन को स्वीकार करें। पॉल हेमन ने भी कहा कि मुझसे अलग होने के एक हफ्ते बाद ही रोमन रेंस को कोरोना हो गया। काफी मजाक रोमन रेंस का इस दौरान दोनों ने उड़ाया।WWE@WWEWell well well....@BrockLesnar @HeymanHustle #WWERaw6:55 AM · Jan 4, 20222155329Well well well....@BrockLesnar @HeymanHustle #WWERaw https://t.co/mjdppxTKxOपॉल हेमन और ब्रॉक लैसनर की जोड़ी एक बार फिर साथ आ गई है। करीब दो हफ्ते पहले रोमन रेंस ने पॉल हेमन को धोखा दे दिया है। 480 दिन तक रोमन रेंस और पॉल हेमन ने साथ में काम किया था। WWE चैंपियनशिप के साथ लैसनर अब रेड ब्रांड में नजर आएंगे। वैसे इस हफ्ते रेड ब्रांड के मेन इवेंट में बड़ा मैच होगा। सैथ रॉलिस, केविन ओवेंस, बिग ई और बॉबी लैश्ले के बीच फैटल 4वे मैच होगा। जो भी इस मैच को जीतेगा वो 29 जनवरी को Royal Rumble में ब्रॉक लैसनर का सामना करेगा।लैसनर और पॉल हेमन को साथ में देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। फैंस ने दोनों को काफी चीयर इस दौरान किया। रोमन रेंस अब वापसी के बाद क्या करेंगे ये देखने वाली बात होगी। शायद वापसी के बाद लैसनर और पॉल हेमन को करारा जवाब रोमन रेंस दे सकते हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि Royal Rumble से पहले रोमन रेंस की वापसी हो जाएगी। रेंस के आने के बाद ही कई सवालों के जवाब फैंस को मिलेंगे।