WWE समरस्लैम (SummerSlam) में इस बार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने नए लुक में वापसी की। ब्रॉक लैसनर की एंट्री देखकर सभी हैरान हो गए थे। ब्रॉक लैसनर का एक वीडियो अब वायरल हो गया है। ब्रॉक लैसनर का ये अंदाज आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। लैसनर जब शो ऑफ एयर होने के बाद एरीना से गए तो उन्होंने फैंस से हाथ मिलाया। WWE में शायद ही लैसनर को इस अंदाज में पहले किसी ने देखा होगा। हमेशा गुस्से में रहने वाले लैसनर ने इस बार हंसते हुए फैंस के पास जाकर हाथ मिलाया। Brock Lesnar looks so happy to he back he interacting with fans, we are in heaven rn 😭😭pic.twitter.com/QMBj98Ktlh— IBeast (@x_Beast17_x) August 22, 2021WWE में ब्रॉक लैसनर का नया अंदाज सामने आयाब्रॉक लैसनर इस बार एरीना में भी काफी खुश नजर आए। रोमन रेंस और पॉल हेमन के जाने के बाद लैसनर ने खास अंदाज में फैंस के साथ सेलिब्रेशन भी किया। लॉकर रूम में जाते हुए वो पहली लाइन में बैठे हुए फैंस से मिले। हमेशा जब भी लैसनर लॉकर रूम में जाते हैं तो वो सीधे चले जाते हैं। इस बार ऐसा नहीं हुआ। लैसनर का ये नया रूप देखकर जरूर फैंस चौंक गए होंगे। लैसनर की ये वीडियो देखकर लग रहा है कि वो अब बेबीफेस रूप में नजर आएंगे। हील सुपरस्टार बहुत ही कम ऐसा करते हुए नजर आते हैं। रेंस भी पहले फैंस से हमेशा मिला करते थे लेकिन हील टर्न लेने के बाद ऐसा नहीं हुआ। लैसनर ने ज्यादातर विलन कैरेक्टर ही निभाया और अब वो शायद बेबीफेस रूप में नजर आएंगे। शो ऑफ एयर होने के बाद लैसनर ने जरूर जॉन सीना के ऊपर हमला किया था। रोमन रेंस को लैसनर ने फाइट के लिए बुलाया लेकिन वो वहां से चले गए। पॉल हेमन ने भी रोमन रेंस को आगे जाने से मना कर दिया था। ये देखकर लैसनर हंस भी रहे थे। खैर ये वीडियो देखकर जरूर सभी को अच्छा लगा होगा। लैसनर के कैरेक्टर में इस तरह का परिवर्तन देखकर फैंस को मजा आया होगा। लैसनर और रोमन रेंस का मैच अब कुछ ही समय बाद फैंस को देखने को मिलेगा। शायद अब रेंस का चैंपियनशिप रन खत्म हो सकता है। लैसनर ने वापसी की तो जरूर वो चैंपियनशिप पर भी कब्जा जमाएंगे। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजों का खुलासा हो जाएगा।