WWE न्यूज: WWE में ब्रॉक लैसनर के फ्यूचर को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया

Enter caption

रैसलमेनिया 35 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में ब्रॉक लैसनर हार गए थे। तब से लेकर लगातार उनके फ्यूचर को लेकर बातचीत चल रही है। रैसलमेनिया 35 मे मैच खत्म होने के बाद लैसनर वहां से चले गए थे और उन्होंने UFC को लेकर बातचीत की।

Ad

साल 2012 में वापसी से पहले लैसनर ने UFC में अपना समय बिताया था। WWE में एक लिमिटेड शेड्यूल के तौर पर लैसनर ने हमेशा काम किया। कई रिपोर्ट में ये कहा जा रहा था कि यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद लैसनर WWE छोड़कर फिर से UFC में चले जाएंगे। और ये रैसलमेनिया के बाद होना था। लेकिन अभी जो हालात है उसके हिसाब से ये होता नहीं दिख रहा है। UFC 200 में मार्क हंट के खिलाफ लैसनर नजर आए थे।

ESPN ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया कि शायद ब्रॉक लैसनर UFC में नहीं जाएंगे। हालांकि इसका कारण यहां पर नहीं बताया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक लैसनर को WWE द्वारा एक अच्छा ऑफर पेश किया जा रहा है, जिस वजह से वो UFC में नहीं जाएंगे। केजसाइट शीट्स की रिपोर्ट में ये बात कही गई थी कि ब्रॉक लैसनर ने एक बड़ी डील WWE के साथ साइन कर ली है। ये काफी चौंकाने वाली बात फैंस के लिए है। कई लोगों को मानना था कि लैसनर अब वापसी नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

WWE में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है। फैंस उन्हें बहुत चाहते हैं। और उन्हें हमेशा रिंग में देखना चाहते हैं। लैसनर हमेसा पार्ट टाइमर के तौर पर काम करते रहे है। इसके बावजूद फैंस उनसे प्यार करते है। काफी लंबे समय से यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी उनके पास थी। इस साल रैसलमेनिया में सैथ रॉलिंस ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications