WWE SummerSlam 2022 में हार के बाद पहली बार पब्लिक के साथ नजर आए दिग्गज Brock Lesnar, खास तस्वीर आई सामने

Pankaj
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की खास तस्वीर सामने आई
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की खास तस्वीर सामने आई

Brock Lesnar: आप सभी को पता है कि WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और उनकी पत्नी सेबल (Sable) अपनी लाइफ को बहुत ही प्राइवेट रखते हैं। बहुत कम इन दोनों को साथ में पब्लिक प्लेस में देखा गया है। इस बार एक खास तस्वीर इन दोनों की सामने आई है। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। सेबल ने साल 2004 में WWE को छोड़ दिया था। इसके कुछ महीने बाद ब्रॉक लैसनर भी चले गए थे। सेबल इसके बाद बहुत कम नजर आईं और ज्यादातर सोशल मीडिया से हटकर ही रहीं।

Ad

सोशल मीडिया पर इस बार जो तस्वीर सामने आई है उसमें ब्रॉक लैसनर और सेबल अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। बहुत लंबे समय बाद सेबल का पब्लिक एपीयरेंस नजर आया। कुछ ऐसा ही ब्रॉक लैसनर का भी है, उनकी भी लंबे समय बाद इस तरह की तस्वीर नजर आईं। ब्रॉक लैसनर अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

Ad

WWE SummerSlam 2022 में ब्रॉक लैसनर को मिली थी हार

सेबल और ब्रॉक लैसनर की मुलाकात साल 2003-04 में हुई थी। उस समय सेबल और ब्रॉक लैसनर दोनों ब्लू ब्रांड में काम करते थे। ब्रॉक लैसनर भी ब्लू ब्रांड में टॉप के सुपरस्टार उस समय थे। यहां से इन दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई और 6 मई, 2006 को दोनों ने शादी कर ली। ब्रॉक लैसनर और सेबल के दो बच्चे हैं। इस समय दोनों की लाइफ बहुत ही अच्छी चल रही हैं।

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल WWE में वापसी के बाद बहुत अच्छा काम किया है। बेबीफेस रूप में वो नजर आए। रोमन रेंस के साथ उनकी राइवलरी बहुत ही जबरदस्त रही। हालांकि हर बार ब्रॉक लैसनर को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों के बीच अंतिम मुकाबला SummerSlam 2022 में हुआ था। दोनों के बीच WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही जबरदस्त रहा था। अंत में ब्रॉक लैसनर को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications