Brock Lesnar स्पेशल: जब द बीस्ट ने WWE में 163 किलो के दिग्गज का हजारों फैंस के सामने तोड़ दिया था हाथ, सभी के उड़ गए थे होश

Ujjaval
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने मार्क हेनरी की हालत खराब की हुई है
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने मार्क हेनरी की हालत खराब की हुई है

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) अपने खतरनाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हर साइज के स्टार्स के खिलाफ अपना डॉमिनेशन दिखाया है। वो दिग्गज सुपरस्टार मार्क हेनरी (Mark Henry) की भी हालत खराब कर चुके हैं। एक मौके पर द बीस्ट ने उनका हाथ तोड़ दिया था। उन्होंने ऐसा करके सभी के होश उड़ा दिए थे।

Ad

30 दिसंबर 2013 को Raw में ब्रॉक लैसनर ने वापसी की थी और वो यहां WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनना चाहते थे। उनके सैगमेंट में 163 किलो के मार्क हेनरी में दखल दिया था। उन्होंने आकर लैसनर पर हमला कर किया। वो लैसनर को फैंस के बीच ले गए। द बीस्ट ने बैरिकेड तोड़कर मार्क को धराशाई किया।

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर ने यहां मार्क हेनरी को कंधे पर उठाकर रिंगसाइड पर F5 दे दिया। लैसनर दोबारा वर्ल्ड्स स्ट्रॉन्गेस्ट मैन पर हमला करने जा रहे थे लेकिन पॉल हेमन ने उन्हें रोका। उस समय लैसनर ने हेनरी को छोड़ दिया था। इसके एक हफ्ते बाद द बीस्ट ने मार्क का हाथ तोड़ दिया था और यह चीज़ काफी चर्चा का विषय बनी थी।

6 जनवरी 2014 को WWE Raw के खास एपिसोड में ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन का एक सैगमेंट देखने को मिला था। इस प्रोमो सैगमेंट के बीच चोटिल मार्क हेनरी ने दखल दिया और वो दौड़कर रिंग में आए। उन्होंने ब्रॉक लैसनर पर लगातार पंच लगाए और फिर लैसनर ने घुटनों से दिग्गज पर हमला किया।

द बीस्ट ने बिना समय गंवाए मार्क हेनरी पर किमुरा लॉक लगाया और उनका हाथ तोड़ दिया। पॉल हेमन ने आकर ब्रॉक को शांत किया। मेडकिल स्टाफ ने आकर हेनरी को चेक किया और द बीस्ट यहां रिंग के बाहर हो गए।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज Big Show ने वापसी करके Brock Lesnar का किया था बुरा हाल

ब्रॉक लैसनर बैकस्टेज जा रहे थे लेकिन इसी बीच बिग शो आए। द जायंट को देखकर लैसनर दोबारा रिंग में चले गए। बिग शो जैसे ही रिंग में आए, ब्रॉक रिंग से बाहर हो गए और बिग शो उन्हें घूर रहे थे। पॉल हेमन एप्रन पर चढ़कर बिग शो का ध्यान भटकाने लगे। दूसरी ओर से ब्रॉक लैसनर ने आकर जायंट पर अटैक किया।

बिग शो ने लैसनर को रिंग कॉर्नर में दे मारा और उठाकर पटक दिया। यह देखकर फैंस चौंक गए और द बीस्ट को भी झटका लगा। पॉल हेमन ने ब्रॉक को रिंग में जाने से रोका और बैकस्टेज ले गए। लैसनर का इस तरह से डरकर पीछे हटना कई सारे फैंस के लिए एक चौंकाने वाली चीज़ रही थी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications